Samsung Galaxy A32 फोन भारत में 64MP कैमरा, 6GB रैम के साथ Rs 21,999 में लॉन्च, Rs 2 हजार सस्ते में ऐसे खरीदें

सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी स्मार्टफोन की कीमत भारत में 21,999 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 मार्च 2021 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 4G फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी फोन
  • फोन में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन

ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट में उपलब्ध है Samsung Galaxy A32 4G फोन

Samsung Galaxy A32 4G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि Samsung India वेबसाइट पर कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट है। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन पिछले हफ्ते रूस में भी पेश कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यही नहीं Samsung का यह मिड-रेंज स्मार्टफोन 90- हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन में चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
 

Samsung Galaxy A32 4G price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी स्मार्टफोन की कीमत भारत में 21,999 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। जैसे कि हमने बताया Samsung Galaxy A32 4G स्मार्टफोन में चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध है, वो हैं ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट। फोन की सेल रिटेल स्टोर्स, Samsung.com और अन्य ऑनलाइन पोर्टल्स के माध्यम से 3 मार्च से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए32 खरीदते वक्त HDFC बैंक क्रेडिट कार्ज व डेबिट और ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 2,000 रुपये की छूट शामिल है। इसके बाद इसकी कीमत 19,999 रुपये हो जाती है।

Samsung Galaxy A32 4G specifications

फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OneUI 3.0 कस्टम स्किन पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच फुल-एचडी+ सुपर ओमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 800 निट्स ब्राइटनेस और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर व Mali-G52 2EEMC2 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से से लैस है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है, f/2.2 अपर्चर अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 लेंस के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए आपको 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 73.6 x 158.9 x 8.4mm और वजन 184 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.