Samsung Galaxy A32 4G फोन भारत में 64MP क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च!

भारत लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी स्मार्टफोन रूस में लॉन्च हो चुका है और इसको लेकर कहा गया था कि यह A सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा जो कि 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस होगा।

Samsung Galaxy A32 4G फोन भारत में 64MP क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 4G मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से होगा लैस
  • सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी मे मिलेकी 128 जीबी स्टोरेज
  • गैलेक्सी ए32 4जी की सेल रूस में मार्च से शुरू होगी
विज्ञापन
Samsung Galaxy A32 4G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने शुक्रवार को की। प्रेस रिलीज़ में Samsung ने कंफर्म किया कि यह फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन लॉन्च की सही तारीख का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। यह फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यह स्पेसिफिकेशन फोन के 4जी मॉडल से जुड़े हुए हैं। भारत लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी स्मार्टफोन रूस में लॉन्च हो चुका है और इसको लेकर कहा गया था कि यह A सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा जो कि 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस होगा। 5जी मॉडल को जनवरी में 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी फोन हीलियो जी80 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

Samsung Galaxy A32 4G India launch details, expected price

कंपनी का कहना है कि Samsung Galaxy A32 4G स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होगा। हालांकि, फोन की सटिक लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है। Samsung ने इच्छुक ग्राहकों के लिए आधिकारिक साइट पर रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। 4जी मॉडल रूस में लॉन्च हो चुका है, इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RUB 19,990 (लगभग 19,600 रुपये) है और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  RUB 21,990 (लगभग 21,500 रुपये) है। फोन ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ आया है। फोन की सेल रूस में मार्च से शुरू होगी, जो कि ऑनलाइन स्टोर्स, Samsung ब्रांडेड स्टोर्स के साथ-साथ रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से शुरू होगी।

Samsung Galaxy A32 4G की भारतीय कीमत भी इसके आसापास हो सकती है। भारत में इसकी आधिकारिक कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च इवेंट के जरिए पेश की जाएगी।
 

Samsung Galaxy A32 4G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी के स्पेसिफिकेशन 5जी मॉडल्स से अलग होंगे। इनमें अलग डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, अलग कैमरा स्पेसिफिकेशन और अलग डायमेंशन मौजूद होगा। इसमें फोन का डिस्प्ले 6.4 इंच फुल-एचडी+ सुपर ओमोलेड डिस्प्ले इनफिनिटी-यू नॉच और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ लिस्ट है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम से लैस होगा। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे, जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जजा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए32 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के सात 64 मेगापिक्सल का होगा, f/2.2 अपर्चर अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 लेंस के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 158.9x73.6x8.4mm और वजन 184 ग्राम होगा। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। फोन का डिज़ाइन पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए32 4जी फोन जैसा ही है।    
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हरियाणा में इलेक्ट्रिकल गाड़ी मिलेगी सस्ती, सरकार ने ग्राहकों को दी टैक्स में 100% छूट
  2. Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप लॉन्च, 17 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  3. Vivo S2 आएगा 7050mAh बैटरी के साथ! भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक
  4. COLORFUL Rimbook L1 Plus लैपटॉप 16GB स्टोरेज, AMD Ryzen 7 7735HS के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
  6. SpaceX का 4000 किलोग्राम का रॉकेट चांद से टकराएगा! बनेगा 30 मीटर चौड़ा गड्ढा, इस दिन होगी टक्कर
  7. अब बिना खरीदे चलाइए iPhone! Apple ने लॉन्च किया नया अपग्रेड प्रोग्राम, ऐसे करता है काम
  8. Nokia 250 4G Smart जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा वाला फीचर फोन, फ्रंट में LED फ्लैश!
  9. Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  10. Jio vs Airtel June 2026: अब ये कंपनी सभी को मात देकर आई आगे, जानें किस कंपनी के सबसे ज्यादा सिम खरीद रहे लोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »