Samsung Galaxy A31 यहां हुआ लिस्ट, मिली नई जानकारियां

दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A31 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A31 यहां हुआ लिस्ट, मिली नई जानकारियां

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी

ख़ास बातें
  • हीलियो पी65 प्रोसेसर से लैस हो सकता है सैमसंग का यह फोन
  • एंड्रॉयड 10 पर चल सकता है Samsung Galaxy A31
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 को मिला था ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A31 फोन अमेरिकी FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। यहां पर फोन के डाइमेंशन और कनेक्टिविटी सपोर्ट का ज़िक्र है। एफसीसी साइट पर कुछ तस्वीरों का भी इस्तेमाल हुआ है जो फोन के सेटिंग्स पेज है। ये तस्वीरें कुछ स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाती हैं। याद दिला दें कि कुछ समय पहले ही स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज लाइव हुआ था। इसके अलावा ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिलने की जानकारी मिली थी। सैमसंग गैलेक्सी ए31 को गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया था। यह संकेत है कि सैमसंग गैलेक्सी ए31 लॉन्च से अब दूर नहीं।

अमेरिका FCC लिस्टिंग में इस सैमसंग स्मार्टफोन के लिए SM-A315G और FCC ID A3LSMA315GL मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। उम्मीद है कि Samsung Galaxy A31 में 4जी एलईटी के अलावा डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ का सपोर्ट होगा। एफसीसी लिस्टिंग से  पता चला है कि फोन में ब्लूटूथ 5.0 होगा। बता दें कि इससे पहले ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर SM-A315F/DS मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को ब्लूटूथ 5 के साथ लिस्ट किया गया था। यह भी कहा गया है कि कथित गैलेक्सी ए31 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। खासतौर पर तस्वीर से फोन में 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट होने की ओर इशारा मिला है।

एफसीसी लिस्टिंग की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी ए31 की लंबाई 158.5 मिलीमीटर होगी और चौड़ाई 72 मिलमीटर। लेकिन फोन की मोटाई का जिक्र नहीं किया गया है।

याद दिला दें कि Geekbench साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें 4 जीबी रैम दिया जाएगा। माना जा रहा है कि यह प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो पी65 है। पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए31 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी।

कुछ रिपोर्ट्स में सैमसंग गैलेक्सी ए31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का ज़िक्र था। दावा किया गया था कि फोन के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एक मैक्रो कैमरा होगा। यह फोन तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, रेड और व्हाइट में आएगा।

फिलहाल, सैमसंग गलेक्सी ए31 के लॉन्च की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लिस्टिंग से संकेत मिल रहे हैं कि यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »