Samsung Galaxy A30 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy A30 स्मार्टफोन को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2019 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A30 को ओवर-द-एयर के जरिए मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट
  • Galaxy A30 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 430 एमबी है
  • ईयरफोन साउंड के लिए इंप्रूव स्टेबिलिटी के साथ आ रहा है अपडेट

Samsung Galaxy A30 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy A30 स्मार्टफोन को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। यह अपडेट नए फीचर्स और सिक्योरिटी फिक्स के साथ आ रहा है। Galaxy A30 को मिले कई सिक्योरिटी लूपहोल को नए अपडेट के साथ फिक्स किया गया है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए30 (Samsung Galaxy A30) में ईयरफोन के लिए साउंड आउटपुट को इंप्रूव किया गया है। Samsung Galaxy A30 को मिला यह लेटेस्ट अपडेट अप्रैल 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।

याद करा दें कि गूगल ने पिछले सप्ताह अपने पिक्सल मॉडल के लिए नया सिक्योरिटी पैच जारी किया था। Samsung Galaxy A30 (रिव्यू) को मिला लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड नंबर है A305FDDU1ASC6। आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, अपडेट अप्रैल 2019 सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। पिछले हफ्ते अप्रैल 2019 सिक्योरिटी पैच को पिक्सल फोन और हाल ही में Galaxy Note 8 के लिए जारी किया गया है। चेंजलॉग को देखने से पता चलता है कि अपडेट स्टेबिलिटी इंप्रूवमेंट और बग फिक्स के साथ आ रहा है।  
 

Samsung Galaxy A30 को मिला अप्रैल 2019 सिक्योरिटी पैच

फाइल साइज़ 430 एमबी है। Galaxy A30 के लिए आया नया सॉफ्टवेयर अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है। गैलेक्सी ए30 यूज़र Settings > Software update > Download एंड install में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Samsung Galaxy A30 को मिले सॉफ्टवेयर अपडेट को सबसे पहले SamMobile ने रिपोर्ट किया था। गैजेट्स 360 ने भी स्वतंत्र रूप से रोल आउट को वेरिफाई किया है।
 

Samsung Galaxy A30 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। फोन ब्लू, रेड और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। अब बात Galaxy A30 के स्पेसिफिकेशन की। डुअल-सिम (नैनो) वाले सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। गैलेक्सी ए30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • Bad
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.