सैमसंग गैलेक्सी ए3, गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 जनवरी 2017 16:07 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए सीरीज़ 2017 के तीनों स्मार्टफोन में कई समानताएं हैं
  • सैमसंग के मुताबिक, तीनों फोन में पिछली जेनरेशन से बेहतर कैमरा है
  • इन फोन को सबसे पहले रूस में लॉन्च किया गया है
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने सोमवार को गैलेक्सी ए सीरीज़ 2017 के स्मार्टफोन की घोषणा कर दी। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017), सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) स्मार्टफोन में पिछले ए सीरीज़ 2016 स्मार्टफोन की तुलना में बेहतर डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है। इन तीनों ही स्मार्टफोन को रूस में सबसे पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभी, इन स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी नही दी गई है।
 
गैलेक्सी ए सीरीज़ के इन तीनों ही स्मार्टफोन में पहली बार वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेट दिया गया है। गैलेक्सी ए3 (2017), ए5 (2017) और ए7 (2017) स्मार्टफोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। गैलेक्सी ए सीरीज़ 2017 के इन स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गयाय है। इसके अलावा ये फोन ऑलवेज़-ऑन-डिस्प्ले फ़ीचर के साथ आते हैं। तीनों स्मार्टफोन ब्लैक स्काई, ब्लू मिस्ट, गोल्ड सैंड, पीच क्लाउड कलर वेरिएंट में मिलेंगे।
Advertisement

सबसे पहले बात गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 5.7 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3600 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.8 x 77.6 x 7.9 मिलीमीटर है।
 

अब बात 5.2 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में भी गैलेक्सी ए7 (2017) की तरह ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आती है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 146.1 x 71.4 x 7.9 मिलीमीटर है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
Advertisement

सबसे आखिर में बात थोड़े कम बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले गैलेक्सी ए3 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 4.7 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में 2350 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 135.4 x 66.2 x 7.9 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा गैलेक्सी ए3 (2017) में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जियोमैग्नेटिक, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP68 rated
  • Very good build
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic size, good build
  • IP86 rating
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Weak speaker for media playback
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.