50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A26 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Samsung ने अपनी A-सीरीज लाइनअप में बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Samsung Galaxy A26 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2025 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A26 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A26 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपनी A-सीरीज लाइनअप में बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Samsung Galaxy A26 5G लॉन्च कर दिया है। Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। आइए Samsung Galaxy A26 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy A26 5G Price


Samsung Galaxy A26 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट और Samsung के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। यह फोन ऑव्सम ब्लैक, ऑव्सम मिंट,ऑव्सम व्हाइट और ऑव्सम पीच कलर्स में उपलब्ध है।


Advertisement
Samsung Galaxy A26 5G Specifications


Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की FHD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ माली G68 MP5 GPU है। इस फोन में 8GB रैम के साथ 128GB / 256GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड सैमसंग वन UI 7 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA / NSA, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।

कैमरा सेटअप के लिए Galaxy A26 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट का साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 7.7 मिमी और वजन 200 ग्राम है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67-rated design
  • 6-year software update commitment
  • MicroSD card expansion
  • Useful Galaxy AI features
  • Bad
  • Notched OLED display isn't bright outdoors
  • Poor camera performance
  • Sub-par battery life
  • Slow charging
  • Charger not included in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.