Samsung लेकर आ रही Galaxy A25 स्‍मार्टफोन, गीकबेंच पर आया नजर, मिलेंगे ये फीचर्स

Samsung Galaxy A25 : अपकमिंग सैमसंग स्‍मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Exynos 1280 SoC दिया जाएगा और 8 जीबी रैम होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 सितंबर 2023 19:09 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग एक नए स्‍मार्टफोन पर काम कर रही
  • Samsung Galaxy A25 को अगले साल लाया जा सकता है
  • गीकबेंच से इसके कुछ स्‍पेक्‍स का पता चला है

सैमसंग की गैलेक्‍सी A सीरीज में आने वाला यह स्‍मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 13 पर चलेगा।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

सैमसंग (Samsung) एक नए स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है। इसे Samsung Galaxy A25 कहा जा रहा है। कंपनी ने इस साल Galaxy A24 को लॉन्‍च किया है। ऐसे में उम्‍मीद लगाई जानी चाहिए कि उसका सक्‍सेसर Galaxy A25 के रूप में अगले साल मार्केट में आएगा। इस फोन से जुड़ी जानकारियां कुछ वक्‍त से सामने आ रही हैं। अब गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के कुछ अहम स्‍पेसिफि‍केशंस के बारे में पता चला है। बताया जाता है कि फोन में सैमसंग का एक्‍सिनॉस प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलेगा। 

माईस्‍मार्टप्राइस की रिपोर्ट बताती है कि गीकबेंच लिस्टिंग से सैमसंग गैलेक्सी A25 5G के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला है। वहां यह स्‍मार्टफोन मॉडल नंबर SM-A256B के रूप में नजर आया है। रिपोर्ट कहती है कि अपकमिंग सैमसंग स्‍मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Exynos 1280 SoC दिया जाएगा और 8 जीबी रैम होगी। 
Advertisement

सैमसंग की गैलेक्‍सी A सीरीज में आने वाला यह स्‍मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 13 पर चलेगा, जिस पर सैमसंग के वन यूआई की लेयर होगी। बेंचमार्किंग के दौरान सिंगल-कोर टेस्ट में स्मार्टफोन को 937 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2106 पॉइंट मिले। 

कुछ समय पहले टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) ने GizNext के जरिए Samsung Galaxy A25 के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था। यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिखाई दिया था और फोन का बैक पैनल Galaxy S23 5G की तरह था।  
Advertisement

स्मार्टफोन के CAD रेंडर से पता चला था कि इसमें वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.44 इंच का डिस्प्ले होगा। लीक रिपोर्ट में बताया गया था कि स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही एक LED फ्लैश होगा। फोन में दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बताए जाते हैं, जबकि बायीं तरफ SIM कार्ड स्लॉट होने की बात है। स्मार्टफोन में नीचे की ओर USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm का हेडफोन जैक हो सकता है। इसमें साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।  
Advertisement

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.