• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A25 5G लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, 8GB रैम, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!

Samsung Galaxy A25 5G लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, 8GB रैम, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!

फोन के कैमरा के बारे में कहा गया है कि यह 50 मेगापिक्सल के OIS सपोर्ट वाले मेन सेंसर से लैस होगा।

Samsung Galaxy A25 5G लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, 8GB रैम, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!

Photo Credit: Samsung

फोन Samsung Galaxy A24 का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आएगा।
  • कंपनी 4 साल तक OS अपडेट, और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है।
  • इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी बताई गई है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy A25 5G कंपनी का चर्चित अपकमिंग डिवाइस है। यह भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। इसका सपोर्ट पेज भी कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लाइव हो चुका है। फोन के बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। Samsung Galaxy A25 5G लॉन्च से पहले अब इसके रेंडर्स एक बार फिर से लीक हो गए हैं जिसमें फोन का पूरा लुक और डिजाइन पता चल रहा है। आइए जानते हैं कैसा होगा लेटेस्ट Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन। 

Samsung Galaxy A25 5G भारत में SM-A256E मॉडल नम्बर के साथ सैमसंग वेबसाइट पर लाइव हो चुका है। लेकिन लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन का डिजाइन पता चलता है। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy A25 5G में स्लीक डिजाइन दिया गया है। इसमें राउंडेड कॉर्नर डिजाइन है और बेजल बेहद पतले हैं। फोन में U शेप की नॉच दी गई है। रियर में कैमरा के लिए तीन सेंसर हैं जो एकसाथ वर्टिकल लाइन में एक दूसरे के नीचे मौजूद हैं। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर राइट साइड में हैं जबकि सिम ट्रे लेफ्ट साइड में है। 

सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.5 इंच साइज का सुपर एमोलेड FHD+ डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 1280 चिपसेट बताया गया है जिसके साथ Mali-G68 GPU की पेअरिंग है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का विकल्प भी कंपनी दे सकती है। 

फोन के कैमरा के बारे में कहा गया है कि यह 50 मेगापिक्सल के OIS सपोर्ट वाले मेन सेंसर से लैस होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी होगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आएगा। इसके साथ कंपनी 4 साल तक OS अपडेट, और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है। इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी और 5000एमएएच बैटरी हो सकती है। साथ में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »