Samsung Galaxy A25 5G के फीचर्स, स्‍पेक्‍स, प्राइस सब हुए लीक, जानें डिटेल

Samsung Galaxy A25 5G : अगर लीक रिपोर्ट सही है, तो यह समझना आसान हो जाता है कि अपकमिंग सैमसंग डिवाइस में क्‍या कुछ खास होने वाला है।

Samsung Galaxy A25 5G के फीचर्स, स्‍पेक्‍स, प्राइस सब हुए लीक, जानें डिटेल

Photo Credit: winfuture.de

सैमसंग गैलेक्सी A25 में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले होगा।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A25 5G जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं
  • प्राइस को लेकर भी मिली बड़ी इन्‍फर्मेशन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन को जल्‍द मार्केट में लॉन्‍च किया जा सकता है। बीते कुछ समय से इस फोन से जुड़ीं जानकारियां सामने आ रही हैं। अब एक नई रिपोर्ट में फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स यहां तक कि कीमत भी लीक हो गई है। अगर लीक रिपोर्ट सही है, तो यह समझना आसान हो जाता है कि अपकमिंग सैमसंग डिवाइस में क्‍या कुछ खास होने वाला है। Winfuture.de की रिपोर्ट में Galaxy A25 5G के बारे में बताया गया है।   

रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी A25 में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 2340 x 1080 पिक्सल होगा। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। Galaxy A25 5G में OIS की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा 120 डिग्री फील्‍ड वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा इस फोन में हो सकता है। तीसरे सेंसर के तौर पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होने की बात कही गई है। 

Galaxy A25 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस पर वन यूआई 6 की लेयर होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन सैमसंग के Exynos 1280 चिपसेट से लैस होगा। इस फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन में लाया जाएगा। 128 जीबी और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज मिलने की उम्‍मीद है। 

Galaxy A25 में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह USB-C पोर्ट के जरिए 25W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अन्‍य खूबियों की बात करें तो फोन में डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रोएसडी कार्ड और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएं होंगी। 

रिपोर्ट में यह भी दावा है कि Galaxy A25 की स्विट्जरलैंड में कीमत लगभग 279 CHF (26,332 रुपये) और जर्मनी में 269 से 289 यूरो (26,398 रुपये) होगी। इन देशों में फोन को 7 से 19 द‍िसंबर के बीच लाया जा सकता है। भारत में भी इस फोन को लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »