• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A14 5G की कीमत हुई लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A14 5G की कीमत हुई लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स

कैमरा की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G में 3 कैमरा दिए जा सकते हैं, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा होगा।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A14 5G की कीमत हुई लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स
ख़ास बातें
  • Samsung जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Samsung लेकर आ रही है।
  • Samsung Galaxy A14 5G भारतीय वेरिएंट की कुछ डिटेल्स पहले से लीक हो गई हैं
  • Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है।
विज्ञापन
Samsung जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Samsung लेकर आ रही है। Samsung Galaxy A14 5G भारतीय वेरिएंट की कुछ डिटेल्स पहले से लीक हो गई हैं। आपको बता दें कि यह फोन यूएस और यूके मार्केट्स में पहले ही लॉन्च हो चुका है। भारत में यह फोन 18 जनवरी को पेश की जा सकता है। अब इस फोन से जुडी एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें भारत में इस डिवाइस की कीमत को लेकर बताया गया है।

Samsung Galaxy A14 5G की कीमत


आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए14 5G, 91mobiles के अनुसार, Rs 22,999 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस फोन की असल कीमत बॉक्स प्राइस से Rs 2,000 से Rs 3,000 सस्ती हो सकती है। 
 

Samsung Galaxy A14 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और वॉटरड्रॉप नॉच मिल सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB या 6GB रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज मिल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह इसमें OneUI 5.0 का सॉफ्टवयेर मिल सकता है जो एंड्राइड 13 पर बेस्ड होगा। 

कैमरा की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G में 3 कैमरा दिए जा सकते हैं, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा होगा। वहीं इस फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा सेल्फीज और वीडियो कॉल्स के लिए दिया जा सकता है। बैटरी की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G में 15W रैपिड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन का वजन 202 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन में 5G, 4G, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसर2.2Ghz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »