Samsung Galaxy A22 5G और Samsung Galaxy A12s की कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है, लॉन्च से पहले फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। यह फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से शुरू होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 जुलाई 2021 12:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22 5G यूरोप में हो चुका है लॉन्च
  • Samsung Galaxy A12s फोन Exynos 850 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • फिलहाल कंपनी ने दोनों फोन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है
Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन प्रतीत होता है कि फोन लॉन्च से पहले फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। यह फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से शुरू होगी। यह फोन यूरोपियन मार्केट में जून में लॉन्च हो चुका है और अब यह आखिरकार भारत में भी दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके अतिरिक्त एक अन्य जाने-माने टिप्सटर ने Samsung Galaxy A12s फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की है, जो कि EUR 180 (लगभग 15,900 रुपये) से शुरू हो सकती है।
 

Samsung Galaxy A22 5G price in India (expected)

Samsung Galaxy A22 5G की बात करें, तो 91Mobiles की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ दस्तक दे सकता है। फोन के 6 जीबी वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है, जबकि फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट 21,999 रुपये में दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इस कीमत में जीएसटी भी सामिल है। याद दिला दें, Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन की कीमत यूरोप में EUR 229 (लगभग 20,300 रुपये) थी, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त होता है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 249 (लगभग 22,100 रुपये) है। फोन का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को सार्वजनिक नहीं की है। यह फोन ग्रे, मिंट, वॉयलेट और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आया था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A22 5G specifications (expected)

फोन के स्पेसिफिकेशन यूरोपियन वेरिएंट के सामन हो सकते हैं। फोन में 6.6 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ मौजूद हो सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A12s price (expected)

जाने-माने टिप्सटर सुधांशू अम्भोरे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Samsung Galaxy A12s स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 180 (लगभग 15,886 रुपये) होगी। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 200 (लगभग 17,652 रुपये) होगी। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है।
 

Samsung Galaxy A12s specifications (expected)

Ambhore ने फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी दी है कि यह एक्सिनोस 850 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी ए12एस के बाकि के स्पेसिफिकेशन Samsung Galaxy A12 के सामन होंगे, जो कि भारत में इस साल फरवरी महीने में लॉन्च हो चुका है। इस फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) टीएफटी इनफिनिटी-वी डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है। जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। गैलेक्सी ए12एस फोन में 5,000mAh की बैटरी मौजूद होगी, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती होगी।
Advertisement

हालांकि, यहां यह ध्यान देने योग्य बात है कि  फिलहाल सैमसंग ने गैलेक्सी ए22 5जी के भारत लॉन्च और गैलेक्सी ए12एस से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी आधिकारिक नहीं की है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Dated design
  • Interface lacks responsiveness
  • Relatively slow charging
  • Average camera quality
  • Not good value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.