Samsung Galaxy A21s में एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होने की जानकारी लीक

Geekbench की लिस्टिंग में Samsung Galaxy A21s एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy A21s में एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होने की जानकारी लीक

Samsung Galaxy A21s को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21s चार रंगों के विकल्प में आ सकता है
  • मॉडल नंबर SM-A217F के साथ लिस्ट हुआ है यह Samsung फोन
  • दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे इस सैमसंग फोन के
विज्ञापन
Samsung के कथित अगामी फोन Samsung Galaxy A21s को गीकबेंच पर लिस्ट होने की खबर आई है। इस लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं, जैसे कि सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर। लिस्टिंग के अनुसार, गैलेक्सी ए21एस फोन में 3 जीबी रैम होगा, या फिर यह कम से कम एक वेरिएंट का हिस्सा होगा। गीकबेंच में फोन का जो मॉडल नंबर लिस्ट हुआ है, वो इससे पहले SafetyKorea और Naviglon लिस्टिंग में भी इस्तेमाल हो चुका है। पुरानी लिस्टिंग से कि इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी मिली थी।

Galaxy A21s की कथित Geekbench लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी Gizmochina द्वारा दी गई। जिसे 1 अप्रैल को अपलोड किया गया है और इसका सिंगल-कोर स्कोर 183 और मल्टी-कोर स्कोर 1074 है। यह भी जानकारी मिली है कि फोन में एक्सीनॉस 850 चिपसेट और 3 जीबी रैम होगा। बता दें कि अभी एक्सीनॉस 850 लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन इसे आठ कोर के साथ लिस्ट किया गया है, जिसकी स्पीड 2.00 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके अलावा गैलेक्सी ए21एस गीकबेंच पर एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के बारे में जानकारी सबसे पहले Sammobile द्वारा दी गई थी। Sammobile के अनुसार, इस फोन का मॉडल नंबर SM-A217F है। रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी ए21एस में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। इसके दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी। इसके अलावा फोन चार रंगों के विकल्प में मिलेगा- काला, नीला, लाल और सफेद।

पुरानी लिस्टिंग को देखें तो SafetyKorea ने कुछ तस्वीरों के ज़रिए गैलेक्सी ए21एस की बैटरी के डाइमेंशन से पर्दा उठाया था। Naviglon के मुताबिक, फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »