Samsung Galaxy A16 5G फोन लॉन्च होगा 6GB रैम, Dimensity 6300 चिपसेट के साथ! सर्टिफिकेशन में खुलासा

यूके कैरियर लिस्टिंग में फोन का 4G वर्जन भी देखने को मिला था। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अगस्त 2024 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Geekbench पर फोन का मॉडल नम्बर SM-A166P है।
  • फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस होगा।
  • Samsung के इस फोन में 6GB RAM दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A16 5G फोन पिछले साल रिलीज हुए Galaxy A15 5G का सक्सेसर होगा।

Samsung की गैलेक्सी सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A16 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। यह फोन कई सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर नजर आ चुका है। जिनमें IMEI डेटाबेस, और UK का EE प्लेटफॉर्म भी शामिल है। अब इस फोन को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। जहां पर फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस कंफर्म हुए हैं। आइए जानते हैं कौन से खास स्पेसिफिकेशन लेकर आने वाला है सैमसंग का यह नया फोन।

Samsung Galaxy A16 5G फोन पिछले साल रिलीज हुए Galaxy A15 5G का सक्सेसर होगा। फोन को अब गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट (via) किया गया है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म से इस फोन के बारे में इसके कुछ हार्डवेयर डिटेल्स सामने आते हैं। Geekbench पर फोन का मॉडल नम्बर SM-A166P है। इसके मदरबोर्ड का नाम a16xm है। इसमें कोर डिटेल्स पता चलते हैं। 6 कोर 2GHz की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि 2 कोर को 2.40 GHz की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक किया गया है। इससे पता चलता है कि फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस होगा। 

Samsung के इस फोन में 6GB RAM दी जा सकती है। जो कि इसका बेस वेरिएंट हो सकता है। हालांकि फोन को अन्य रैम वेरिएंट्स में भी पेश किया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS के साथ आएगा। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 512 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 1,464 पॉइंट्स का स्कोर किया है। इसके अलावा इस अपकमिंग फोन के बारे में लिस्टिंग में और कोई जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि यूके कैरियर लिस्टिंग में फोन का 4G वर्जन भी देखने को मिला था। 

इससे पहले आए Samsung Galaxy A15 5G के स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Dimensity 6100+ चिपसेट दिया गया है। यह 8 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में रियर साइड में तीन कैमरा दिए गए हैं। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.