• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, फास्‍ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy A16 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, फास्‍ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy A16 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

Samsung Galaxy A16 5G को ब्‍लू, ब्‍लैक, गोल्‍ड और लाइट ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, फास्‍ट चार्जिंग के साथ Samsung Galaxy A16 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

नया सैमसंग स्‍मार्टफोन, मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से पावर्ड है। उसके साथ 8 जीबी रैम दी गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A16 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से है लैस
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A16 5G Launched : सैमसंग ने भारत में एक नया 5जी स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy A16 5G लॉन्‍च किया है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा, 5 हजार एमएएच बैटरी, 25 वॉट चार्जिंग सपोर्ट जैसी खूबियां हैं। हालांकि चार्जर कंपनी बॉक्‍स में नहीं दे रही, उसे अलग से खरीदना होगा। नया सैमसंग फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। दावा है कि इसे 6 OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। 
 

Samsung Galaxy A16 5G Price in India 

Samsung Galaxy A16 5G को ब्‍लू, ब्‍लैक, गोल्‍ड और लाइट ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। इसकी कीमत 8GB+ 128GB मॉडल के लिए 18,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के लिए 21,999 रुपये है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन लिया जा सकता है। एमेजॉन के साथ-साथ यह फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगा। एसबीआई और एक्सिस क्रेडिट कार्ड यूजर्स 1 हजार रुपये तक का कैशबैक पा सकेंगे। 
 

Samsung Galaxy A16 5G Specifications, features 

Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच का FHD+ इनफ‍िनिटी-U सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्‍सल्‍स है। नया सैमसंग स्‍मार्टफोन, मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से पावर्ड है। उसके साथ 8 जीबी रैम दी गई है और 128 व 256 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। एसडी कार्ड के जरिए स्‍टोरेज को 1.5टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

Samsung Galaxy A16 5G रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर, जिस पर One UI 6.0 की लेयर है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 5एमपी का अल्‍ट्रा-वाइड सेंसर है और 2 एमपी का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्‍सल का है। फोन में साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है। 

Samsung Galaxy A16 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 192 ग्राम वजन वाली यह डिवाइस आईपी54 रेटिंग से पैक्‍ड है और धूल और पानी से फोन को बचा सकती है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design
  • Reliable primary camera
  • Decent display
  • Good battery life
  • Long software support
  • कमियां
  • Performance could have been better
  • Unreliable ultrawide camera
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »