Samsung Galaxy A15 5G, Galaxy A25 5G अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च

सैमसंग के Galaxy A25 5G में Super AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 17:47 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स को 26 दिसंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा
  • सैमसंग के Galaxy A15 5G में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल कैमरा यूनिट है
  • इसमें प्री-इंस्टॉल्ड AI सपोर्ट वाले फोटो एडिटिंग फीचर्स होंगे

इस महीने की शुरुआत में इन स्मार्टफोन्स को वियतनाम में लॉन्च किया गया था

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस महीने की शुरुआत में Galaxy A25 5G और Galaxy A15 5G को वियतनाम में लॉन्च किया था। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को अगले सप्ताह भारत में पेश करने की जानकारी दी है। इनके वेरिएंट्स समान हो सकते हैं। 

सैमसंग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Galaxy A25 5G और Galaxy A15 5G को 26 दिसंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। Galaxy A15 5G में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल कैमरा यूनिट वीडियो डिजिटल इमेज स्टैबलाइजेशन (VDIS) सपोर्ट के साथ है। Galaxy A25 5G में Super AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन प्री-इंस्टॉल्ड AI सपोर्ट वाले फोटो एडिटिंग फीचर्स के साथ होगा। हालांकि, देश में इन स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। 
Advertisement

Galaxy A15 5G के बेस मॉडल का वियतनाम में प्राइस VND 6,290,000 (लगभग 21,605 रुपये) और Galaxy A25 5G के बेस मॉडल का VND 6,590,000 (लगभग 22,636 रुपये) हैं। इन स्‍मार्टफोन्‍स को पर्सनैलिटी येलो, फैंटेसी ब्लू, ऑप्टिमिस्टिक ब्लू और ब्‍लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।  Galaxy A15 5G में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक का Dimensity 6100 Plus है। इसमें 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बताया है कि Galaxy A25 में 5 nm चिपसेट होगा। 

कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में देश में लॉन्च किए गए Galaxy A14 5G पर डिस्काउंट की पेशकश की है। इसमें ऑक्टाकोर Exynos 1330 SoC चिपसेट है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों और तीन कलर्स में उपलब्ध है। इसके 4 GB + 64 GB वेरिएंट का प्राइस 13,499 रुपये , 6 GB + 128 GB का 15,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 17,999 रुपये है। इन स्मार्टफोन्स का लॉन्च पर प्राइस क्रमशः 16,4999 रुपये, 18,999 रुपये और 20,999 रुपये था। सैमसंग ने बताया है कि इनके प्राइस में डिस्काउंट में Axis Bank का 1,000 रुपये का कैशबैक ऑफर शामिल है। यह स्मार्टफोन लाइट ग्रीन, डार्क रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.