4GB RAM, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ Samsung Galaxy A15 4G देगा दस्तक, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A15 4G फोन में 4GB RAM दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड वन यूआई कस्टम स्किन पर काम करेगा।

4GB RAM, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ Samsung Galaxy A15 4G देगा दस्तक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A15 4G हाल ही में NBTC पर नजर आया था।
  • Samsung Galaxy A15 4G में मीडियाटेक हेलियो G99 SoC दिया जाएगा।
  • Samsung Galaxy A15 4G एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड वन यूआई पर काम करेगा।
विज्ञापन
Samsung जल्द ही अपनी Galaxy A सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Samsung Galaxy A15 4G एक ऐसा मॉडल है जो कि जल्दद ही लॉन्च होने की उम्मीद है। यह फोन थाईलैंड में एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। यहां हम आपको Samsung Galaxy A15 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A15 4G आया NBTC पर नजर


Samsung Galaxy A15 4G हाल ही में NBTC पर नजर आया था, जिससे पता चला है कि फोन का मॉडल नंबर SM-A155F है। साउथ कोरियन टेक  दिग्गज का Galaxy A15 4G मॉडल पहले FCC डाटाबेस पर नजर आया था। इस लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें 25W फास्ट चार्जिंग रेट की सुविधा है। गीकबेंच लिस्टिंग पर इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी पता चला था।

Galaxy A15 4G में मीडियाटेक हेलियो G99 SoC दिया जाएगा। इस फोन में 4GB RAM दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड वन यूआई कस्टम स्किन पर काम करेगा। लोकप्रिय बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 743 प्वाइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 2005 प्वाइंट हासिल किए। गैलेक्सी ए15 4जी बाजार में गैलेक्सी ए14 मॉडल का अपग्रेड मॉडल होने की उम्मीद है।

ऐसे में यह उम्मीद कर सकते हैं कि फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप भी पेश करेगा। हाल ही में Galaxy A15 5G मॉडल भी ऑनलाइन लीक हुआ था। इसमें लीक हुए रेंडर गीकबेंच लिस्टिंग पर नजर आए। अभी तक स्पेसिफिकेशन और यहां तक ​​कि कीमत भी लीक हुई है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »