Samsung Galaxy A05s इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

यह Galaxy A04s की जगह लेगा। Galaxy A05s को Galaxy A05 के साथ फिलिपींस में लॉन्च किया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 15:02 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसे तीन कलर्स लाइट वॉयलेट, लाइट ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा

इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने Galaxy A05s के भारत में लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह Galaxy A04s की जगह लेगा। Galaxy A05s को Galaxy A05 के साथ फिलिपींस में लॉन्च किया गया है। हालांकि, कंपनी ने Galaxy A05 के देश में लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। 

Samsung Galaxy A05s को 18 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके स्पेसिफिकेशंस फिलिपींस में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के समान होने की संभावना है। इसे तीन कलर्स लाइट वॉयलेट, लाइट ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का फिलिपींस में प्राइस PHP 7,990 (लगभग 11,700 रुपये) है। भारत में भी इसे समान प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy A05s में 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड OneUI 5.1 पर चलता है। 

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के फिलिपींस में लॉन्च किए गए वेरिएंट की बैटरी 5,000 mAh की है जो 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इसका साइज 168.0 mm x 77.8 mm x 8.8 mm और वेट लगभग 194 ग्राम का है। 

कंपनी की Galaxy S24 सीरीज में एल्युमीनियम के बजाय एक नए मैटीरियल का इस्तेमाल हो सकता है। दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने हाल ही में लॉन्च की गई iPhone 15 सीरीज के प्रो और मैक्स स्मार्टफोन्स में स्टेनलेस स्टील के फ्रेम के बजाय टाइटेनियम का इस्तेमाल किया था। हालांकि, टाइटेनियम के इस्तेमाल से इन स्मार्टफोन्स का प्राइस बढ़ सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि सैमसंग स्टैंडर्ड Galaxy S24 मॉडल के लिए वियतनाम में अपनी प्रोडक्शन लाइन पर टाइटेनियम फ्रेम की मैन्युफैक्चरिंग पर विचार कर रही है। इसके अलावा Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra के लिए दो अन्य पार्टनर फर्मों से टाइटेनियम फ्रेम की मैन्युफैक्चरिंग करवाई जा सकती है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.