50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A05 की बिक्री शुरू, जानें कीमत

Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की Infinity-U डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है। Samsung Galaxy A05 फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है।

50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A05 की बिक्री शुरू, जानें कीमत

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की Infinity-U डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy A05 फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A05 में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Samsung ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में एक नया किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy A05 लॉन्च किया था। फोन में MediaTek Helio G85 SoC के साथ HD+ डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन की बिक्री अब ब्रांड की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A05 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A05 की कीमत और उपलब्धता


Samsung Galaxy A05 अब सैमसंग की भारतीय वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक, लाइट ग्रीन और सिल्वर में उपलब्ध है। Samsung Galaxy A05 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A05 के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।


Samsung Galaxy A05 के स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की Infinity-U डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन है। Samsung Galaxy A05 फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिहाज से यह फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OneUI 5.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Samsung का यह स्मार्टफोन 4G, ड्यूल बैंड-फाई, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »