5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A05 का प्राइस आया सामने

फोन में 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A05 का प्राइस आया सामने

Photo Credit: Samsung

फोन में 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है
  • Samsung Galaxy A05 फोन ब्लैक, लाइट ग्रीन, और सिल्वर कलर में आता है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A05 का भारतीय प्राइस सामने आ गया है। कंपनी इसे कई मार्केट्स में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। फोन में MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है और 5000एमएएच बैटरी भी है जो कि 25 वाट के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। फोन भारत में किस प्राइस पर खरीदा जा सकता है, अब इसे लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। आइए जानते हैं सैमसंग का नया फोन किस कीमत में भारत में खरीदा जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy A05 price in India, availability

Samsung Galaxy A05 फोन ब्लैक, लाइट ग्रीन, और सिल्वर कलर में आता है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला शुरुआती वेरिएंट मिलता है जिसे Croma वेबसाइट पर 12,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं फोन का 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज मॉडल यहां 14,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन के जल्द ही कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की संभावना है। 
 

Samsung Galaxy A05 specifications, features

Samsung Galaxy A05 के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो फोन में 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट है। जिसके साथ में Mali G52 GPU है और 6GB तक  LPDDR4X RAM मिलती है। फोन में 128GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। यह 1 टीबी तक बढाई जा सकती है जिसके लिए कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित वन यूआई 5.1 पर चलता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी 25 वाट फास्ट चार्जर के साथ दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, वाई फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी 2.0, जीपीएस आदि का सपोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसकी मोटाई 8.8mm और वजन 195 ग्राम है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1600x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »