Samsung Galaxy A-सीरीज़ के लॉन्च से पहले माइक्रोसाइट हुई लाइव

भारत में सैमसंग की आगामी Galaxy A-सीरीज़ की माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 फरवरी 2019 19:16 IST
ख़ास बातें
  • इनफिनिटी-यू और इनफिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल के साथ आएंगे नए मॉडल
  • Galaxy A-सीरीज़ मॉडल में होगा अल्ट्रा-वाइड वीडियो फीचर
  • एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जा सकता है Galaxy A50

Samsung Galaxy A-सीरीज़ के लॉन्च से पहले माइक्रोसाइट हुई लाइव

Samsung मेंबर्स ऐप पर कुछ दिनों पहले एक नोटिस से Samsung Galaxy A-सीरीज़ के लॉन्च तारीख का पता चला था। भारत में सैमसंग की आगामी Galaxy A-सीरीज़ की माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है। माइक्रोसाइट से नए गैलेक्सी ए-सीरीज़ के मॉडल की झलक देखने को मिली है। Samsung ब्रांड के नए स्मार्टफोन इनफिनिटी-यू और इनफिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल और एक मॉडल तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। Samsung Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत कम से कम तीन नए मॉडल Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 को उतारा जा सकता है। याद करा दें कि कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी ए50 के बैक पैनल की एक तस्वीर भी लीक हुई थी।

कंपनी के आधिकारिक माइक्रोसाइट पर दो मॉडल इनफिनिटी-यू डिस्प्ले पैनल के साथ तो वहीं एक मॉडल इनफिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल के साथ नज़र आ रहा है। इसके अलावा एक मॉडल के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक मॉडल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ तो वहीं एक मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिख रहा है। Samsung इंडिया ने माइक्रोसाइट पर नई Galaxy A-सीरीज़ मॉडल के कुछ फीचर्स भी बताए हैं जैसे कि ये मॉडल अल्ट्रा-वाइड वीडियो, स्लो-मो, हाइपर लैप्स और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होंगे।
 

Photo Credit: Twitter/ Ishan Agarwal

इसके अलावा सैमसंग मोबाइल इंडिया ने ट्विटर पर एक टीजर वीडियो को भी जारी किया है। टीज़र वीडियो में गैलेक्सी ए-सीरीज़ मॉडल के अल्ट्रा-वाइड वीडियो फीचर को दर्शाया गया है। टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने भी Samsung Galaxy A50 की एक कथित तस्वीर को लीक किया है। तस्वीर में फोन का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। लीक हुई तस्वीर में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे और सैमसंग लोगो नज़र आ रहा है। तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को नहीं मिली है। ऐसे में हो सकता है कि Galaxy S10e की तरह फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया हो।

इस सप्ताह के शुरुआत में सैमसंग मेंबर्स ऐप से इस बात की पुष्टि हुई थी कि नए गैलेक्सी ए-सीरीज़ को भारत में 28 फरवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, सैमसंग ने अभी लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था क्या कि मार्च से जून तक सैमसंग हर माह एक नए Galaxy A-सीरीज़ के स्मार्टफोन को उतारेगी। सैमसंग की नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ Asus, Oppo, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियों से मुकाबला करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का एडवांस Smart Camera 4 Max लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  3. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  4. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  5. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का एडवांस Smart Camera 4 Max लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 5G vs Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट
  4. 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव
  5. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  6. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  7. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  8. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  9. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.