Samsung Galaxy A-सीरीज़ के नए हैंडसेट से 28 फरवरी को उठेगा पर्दा

Galaxy M-सीरीज़ के बाद अब Samsung अपनी नई Galaxy A-सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 फरवरी 2019 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 को उतारा जा सकता है
  • सैमसंग मेंबर्स ऐप से लॉन्च डेट का पता चला
  • रिटेल बॉक्स की तस्वीरें भी हुई लीक

Samsung Galaxy A-सीरीज़ के नए हैंडसेट से 28 फरवरी को उठेगा पर्दा

Galaxy M-सीरीज़ के बाद अब Samsung अपनी नई Galaxy A-सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग अपनी नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ को मार्च माह में उतारेगी। लेकिन अब Samsung मेंबर्स ऐप में एक नोटिस से यह बात सामने आई है कि भारत में Samsung Galaxy A-सीरीज़ से 28 फरवरी 2019 को पर्दा उठेगा। हाल ही में ट्विटर पर Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 मॉडल के रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी लीक हुई है।

Samsung मेंबर्स ऐप आमतौर पर नए सॉफ्टवेयर अपडेट और लेटेस्ट ऑफर्स के नोटिफिकेशन देता है, लेकिन अब ऐप में एक नोटिस से Galaxy A-सीरीज़ के भारत में लॉन्च होने की तारीख का पता चला है। मेंबर्स ऐप में मौजूद नोटिस में एक बात गौर करने वाली है वह यह है कि कंपनी कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में इवेंट का आयोजन करेगी। कंपनी मेंबर्स ऐप के यूजर्स को अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करने के लिए कह रही है ताकि उन्हें उनके शहर में हो रहे लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट मिल सके।
 

SamMobile ने सबसे पहले Galaxy A-सीरीज़ की लॉन्च डेट को रिपोर्ट किया था। गैजेट्स 360 ने भी मेंबर्स ऐप पर मौजूद नोटिस को वेरिफाई किया है। आगामी लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने ट्वीट करके बुधवार को Samsung Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 मॉडल के रिटेल बॉक्स की तस्वीरों को भी लीक किया है। तीनों ही मॉडल में पतले बेजल वाले डिस्प्ले और मल्टीपल रियर कैमरा मोड्यूल हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ से ठीक एक दिन पूर्व यानी 27 फरवरी को Samsung Galaxy M30 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
 

Photo Credit: Twitter/ Ishan Aggarwal

कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि मार्च से जून तक सैमसंग हर माह एक नए Galaxy A-सीरीज़ के स्मार्टफोन को उतारेगी। सैमसंग की नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ Asus, Oppo, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियों से मुकाबला करेगी। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 को उतारा जा सकता है। नए मॉडल इनफिनिटी-वी और इनफिनिटी-यू डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई के साथ उतारे जा सकते हैं।
Advertisement

कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी ए50 के यूजर मैनुअल के लीक होने से कई अहम जानकारियां सामने आई थी। Samsung Galaxy A50 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। केवल सैमसंग ही नहीं Xiaomi ने भी कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि रेडमी नोट 7 को 28 फरवरी को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  2. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के AI स्मार्ट ग्लास 2027 में हो सकते हैं लॉन्च, मिलेगा यूनीक डिजाइन!
  2. 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
  3. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  4. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  5. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  7. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  8. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  9. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  10. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.