• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung F62 फोन 4 बैक कैमरों के साथ Rs 25 हजार से कम में 15 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च!

Samsung F62 फोन 4 बैक कैमरों के साथ Rs 25 हजार से कम में 15 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy F62 से जुड़ी कुछ लीक्स में इशारा मिला है कि यह फोन 6.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 7,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा।

Samsung F62 फोन 4 बैक कैमरों के साथ Rs 25 हजार से कम में 15 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च!

फोन में ग्रीन व ब्लू कलर ऑप्शन मिल सकते हैं

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F62 में मिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ62 Flipkart पर होगा खरीद के लिए उपलब्ध
  • फोन 6.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन भारत में 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा Flipkart पेज के माध्यम से हुआ है। यह फोन कंपनी के एक्सिनोस 9825 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि 7nm प्रोसेसर पर आधारित है। फ्लिपकार्ट पेज से गैलेक्सी एफ62 फोन के फ्रंट और बैक पैनल का खुलासा हुआ है। इसके अलावा, Samsung यह साझा कर चुकी है कि इस फोन की कीमत 20,000 से 25,000 के बीच होने वाली है। यह फोन कंपनी की Galaxy F सीरीज़ का दूसरा फोन होगा, जिसमें इससे पहले Galaxy F41 शामिल है। इस फोन को भारत में पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy F62 India launch, expected price

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन को समर्पित Flipkart पेज से खुलासा होता है कि यह फोन भारत में 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस पेज पर फोन का ग्रीन कलर वेरिएंट देखने को मिल रहा है, लेकिन फिलहाल फोन की कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, Samsung ने प्रेस रिलीज़ के जरिए यह साझा किया था कि फोन की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच होगी।
 

Samsung Galaxy F62 specifications (expected)

फ्लिपकार्ट पेज के जरिए खुलासा हुआ है कि गैलेक्सी एफ62 फोन 7nm ऑक्टा-कोर एक्सिनोस 9825 प्रोसेसर से लैस होगा, जहां पर इसके AnTuTu स्कोर 4,52,000 से भी ज्यादा है और गीकबेंच 5 स्कोर 2,400 हैं। कंपनी का दावा है कि यह ऊपर बताई गई कीमत में आने वाला गैलेक्सी का सबसे तेज़ स्मार्टफोन होगा। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित होगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट जिया जाएगा, जो कि डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में बीचोबीच स्थित होगा।

इस स्पेसिफिकेशन के अलावा, गैलेक्सी एफ62 से जुड़ी कुछ लीक्स से इशारा मिला है कि यह फोन 6.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 7,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह फोन का एक वेरिएंट हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में ग्रीन व ब्लू कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

दिसंबर महीने में खबर आई थी कि गैलेक्सी एफ62 स्मार्टफोन का प्रोडक्शन कंपनी की ग्रेटर नोएडा की कंपनी में शुरू हो चुका है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Marathon battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Ads in some stock apps
  • Cameras could do better in low light
  • Slow charging relative to battery size
  • Missing segment-staple features
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9825
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »