Samsung Galaxy S22 सीरीज़ के साथ लॉन्च होगा Exynos 2200 प्रोसेसर!

पिछले महीने Samsung ने अपने सोशल मीडिया टीज़र पोस्ट के जरिए टीज़ किया था कि नया एक्सिनोस प्रोसेसर 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, बाद में कंपनी ने गुपचुप तरीके से यह टीज़र हटा दिया था, जिससे संकेत मिले थे कि प्रोसेसर लॉन्च में थोड़ी देरी हो सकती है।

Samsung Galaxy S22 सीरीज़ के साथ लॉन्च होगा Exynos 2200 प्रोसेसर!
ख़ास बातें
  • Exynos 2200 के लॉन्च में हुई देरी
  • एक्सिनोस में मिल सकता है AMD जीपीयू
  • सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज़ 8 फरवरी को हो सकती है लॉन्च
विज्ञापन
Samsung ने कथित रूप से कंफर्म किया है कि Exynos 2200 प्रोसेसर को Galaxy S22 सीरीज़ के साथ इस महीने के अंत या फिर फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। इस फ्लैगशिप चिप को लेकर पहले कहा गयया था कि यह इस महीने की शुरुआत में पेश की जाएगी। सैमसंग इस नई चिप के साथ पिछले साल के Exynos 2100 प्रोसेसर की तुलना में इम्प्रूव्ड परफोर्मेंस प्रदान करने वाली है। यह कंफर्म हो चुका है कि इसमें AMD द्वारा डेवलप जीपीयू दिया जाएगा। अब-तक गैलेक्सी फोन निर्माता कंपनी एक्सिनोस प्रोसेसर के साथ Mali GPU का इस्तेमाल करती आई है, जो कि क्वालकॉम के साथ उपलब्ध Adreno GPU की तुलना में अलग ग्राफिक्स प्रदान करता है।

Samsung अधिकारी का हवाला देते हुए न्यूज़ आउटलेट Business Korea ने जानकारी दी है कि कंपनी Exynos 2200 प्रोसेसर को नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च के वक्त पेश करने वाली है। अधिकारी ने कथित रूप से उन दावों का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी Exynos चिप के साथ प्रोडक्शन और परफोर्मेंस समस्याओं का सामना कर रही है।

पिछले महीने सैमसंग ने अपने सोशल मीडिया टीज़र पोस्ट के जरिए टीज़ किया था कि नया एक्सिनोस प्रोसेसर 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, बाद में कंपनी ने गुपचुप तरीके से यह टीज़र हटा दिया था, जिससे संकेत मिले थे कि प्रोसेसर लॉन्च में थोड़ी देरी हो सकती है।

आमतौर पर सैमसंग कंपनी अपनी नई एक्सिनोस चिप को फ्लैगशिप फोन से पहले लेकर आ जाती है।

सैमसंग ने पिछले साल कंफर्म किया था कि वह AMD के साथ मिलकर अपने अगले फ्लैगशिप एक्सिनोस प्रोसेसर में नेक्सट-जनरेशन मोबाइल जीपीयू डेवलप कर रही है।

बिजनेस कोरिया की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि नया जीपीयू पुराने Exynos 2100 चिप की समस्याओं को हल करेगा। मौजूदा प्रोसेसर में हीटिंग की समस्या सामने आ चुकी है।

Samsung कंपनी Galaxy S22 सीरीज़ में एक्सिनोस 2200 प्रोसेसर का इस्तेमाल यूरोप और दक्षिण कोरिया में कर सकती है। हालांकि, भारत, चीन और अमेरिका जैसी मार्केट में इसे Snapdragon 8 Gen 1 के साथ लाया जा सकता है।

खबरों की मानें, तो एक्सिनोस 220 प्रोसेसर Samsung की 4nm LPE प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
रियर कैमराहां
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »