iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के लिए होल-पंच डिस्प्ले सप्लाई करेंगे Samsung और LG!

कुछ समय पहले iPhone 14 Pro Max के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे। रेंडर्स में आगामी आईफोन दो बड़े बदलावों के साथ देखा गया था, जिसमें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और रियर कैमरा बम्प की गैरमौजूदगी शामिल थी।

iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के लिए होल-पंच डिस्प्ले सप्लाई करेंगे Samsung और LG!
ख़ास बातें
  • iPhone 14‌ Pro के लिए 6.1 इंच होल-पंच डिस्प्ले पैनल प्रदान करेगा Samsung
  • iPhone 14‌ Pro Max के लिए 6.7 इंच होल-पंच डिस्प्ले पैनल प्रदान करेगी LG
  • बेस iPhone 14 मॉडल नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ ही पेश किया जा सकता है
विज्ञापन
iPhone 14 Pro मॉडल्स स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले के लिए Apple कंपनी अब Samsung और LG पर निर्भर होगी। हाल ही में iPhone 14 Pro Max स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसमें खुलासा हुआ था कि कंपनी अपनी आगामी फ्लैगशिप iPhone 14 सीरीज़ के प्रो मॉडल्स के लिए नॉच की जगह होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन पेश करने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि सैमसंग और एलजी कंपनी आईफोन 14 सीरीज़ के प्रो मॉडल्स के लिए होल-पंच डिस्प्ले सप्लाई करने वाली है। वहीं, iPhone 14 स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन बरकरार रहेगा। बता दें, iPhone 13 सीरीज़ तक नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन देखा गया था।

The Elec की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung और LG कंपनियां Apple के iPhone 14 Pro मॉडल्स स्मार्टफोन्स के होल-पंच डिस्प्ले की सप्लाई करेंगी। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ऐप्पल के iPhone 14‌ Pro के लिए 6.1 इंच होल-पंच डिस्प्ले पैनल की सप्लाई करेगी। जबकि LG कंपनी iPhone 14‌ Pro Max के लिए 6.7 इंच होल-पंच डिस्प्ले पैनल प्रदान करेगी।

बता दें, सैमसंग कंपनी ऐप्पल की OLED पैनल सप्लायर है, लेकिन एलजी कंपनी पहली बार ऐप्पल कंपनी को अपने डिस्प्ले पैनल प्रदान करेगी। एलजी के साथ डिस्प्ले की साझेदारी के बाद ऐप्पल कंपनी को डिस्प्ले पैनल के लिए केवल सैमसंग पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

गौरतलब है कि बेस iPhone 14 मॉडल को नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ ही पेश किया जाने वाला है।

कुछ समय पहले iPhone 14 Pro Max के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे। रेंडर्स में आगामी आईफोन दो बड़े बदलावों के साथ देखा गया था। पहला बड़ा बदलाव सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन की जगह होल-पंच कैमरा कटआउट का दिया जाना था। वहीं, दूसरी बदलाव था रियर कैमरा बम्प की गैरमौजूदगी। आईफोन के पहले मॉडल्स में बड़े से कैमरा मॉड्यूल में कैमरा बम्प दिया जाता आया है, लेकिन लगता है आईफोन 14 के साथ इस प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max, iPhone 14, Samsung, LG, Apple
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »