मोटो एम की कथित तस्वीरें लीक, नई जानकारी आई सामने

मोटो एम की कथित तस्वीरें लीक, नई जानकारी आई सामने
ख़ास बातें
  • मोटो एम स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं
  • मोटो एम की इन दो तस्वीरों में फोन का फ्रंट व रियर पैनल देखा जा सकता है
  • मोटो एम स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की पुष्टि भी होती है
विज्ञापन
मोटोरोला के आने वाले कथित स्मार्टफोन मोटो एम के बारे में एक बार फिर चर्चा है। मोटो एम स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों को इस बार भी चीन में लीक किया गया है। तस्वीरों से फोन के स्क्रीन व कुछ दूसरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है।

प्लेफुलड्रॉयड पर पोस्ट की गईं मोटो एम की इन तस्वीरों में  फोन का फ्रंट व रियर पैनल देखा जा सकता है। तस्वीरों में हैंडसेट के मॉडल नंबर को एक्सटी1662 बताया गया है। मोटो एम के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसके रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन फुट मेटल बॉडी का बना है और इसमें कर्व्ड रियर है जिससे हैंडसेट पतला बन गया है। इसके अलावा मोटो एम स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की पुष्टि भी होती है।

मोटो एम को अगस्त में चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। अभी तक लेनोवो ने इस नए मोटो स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस बारे में जानकारी मुहैया कराएगी।

मोटो एम में 5.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। टीना लिस्टिंग से 3000 एमएएच की बैटरी, 4जी एलटीई सपोर्ट और  151x75x8 मिलीमीटर डाइमेंशन होने के बारे में पता चला था। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर व 5 या 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में मीडियाटेक एमटी6755 प्रोसेसर हो सकता है। हालांकि, इस दावे को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto m, moto m smartphone, moto m mobile, moto mobile, moto m leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »