मोटो एम स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई महीनों से लीक में जानकारी सामने आ रही है। और इस डिवाइस के 8 नवंबर को चीन के ग्वांगझू में लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, इस कथित स्मार्टफोन की ताजा तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं।
ऐसा लगता है कि मोटोरोला अपनी नई मोटो एम सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रही है। दरअसल, चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर एक्सटी1662 मॉडल नंबर वाले एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है।