रिलायंस जियो करेगी एक और धमाका, 21 जुलाई को लॉन्च होगा 500 रुपये में 4जी वीओएलटीई फोन: रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जुलाई का दिन बेहद ही अहम होने वाला है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक की इसी दिन होनी है और कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिलायंस जियो का फ़ीचर फोन इसी दिन लॉन्च होगा। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि Jio के फ़ीचर फोन की कीमत मात्र 500 रुपये होगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 14 जुलाई 2017 14:32 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो जल्द ही 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन लाएगी
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जुलाई का दिन बेहद ही अहम
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक की इसी दिन होनी है
रिलायंस जियो जल्द ही 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन लाएगी। इसके बारे में आपने पहले भी कई बार सुना होगा। सच तो यह है कि Reliance Jio के फ़ीचर फोन को कब लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत क्या होगी? इसका ठोस जवाब किसी के पास नहीं है। लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जुलाई का दिन बेहद ही अहम होने वाला है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक की इसी दिन होनी है और कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिलायंस जियो का फ़ीचर फोन इसी दिन लॉन्च होगा। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि Jio के फ़ीचर फोन की कीमत मात्र 500 रुपये होगी।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में ब्रोक्रेज फर्म एचएसबीसी के हवाले से जानकारी दी गई है कि 21 जुलाई को होने वाली बैठक में रिलायंस जियो के नए टैरिफ प्लान ऐलान किए जाएंगे। क्योंकि अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया जियो धन धना धन ऑफर खत्म होने के कगार पर है। इसके अलावा लंबे इंतज़ार के बाद रिलायंस जियो का 4जी वीओएलटीई फ़ीचर को लॉन्च कर दिया जाएगा।
Advertisement

मीडिया रिपार्ट में कहा गया है, "रिलायंस जियो अपने 4जी फीचर फोन की कीमत महज 500 रुपये रखेगी। कंपनी की कोशिश देश के ज़्यादातर 2जी ग्राहकों को सस्ता फोन के ज़रिए सीधे 4जी नेटवर्क में अपग्रेड करने की है। अनुमान है कि जियो हर फ़ीचर फोन करीब 650-975 रुपये सब्सिडी देगी।"

इससे पहले जून महीने में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जियो फीचर फोन का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम प्रोसेसर के साथ आएंगे। क्वालकॉम चिपसेट वाले फोन की कीमत 28 डॉलर (करीब 1,800 रुपये) होगी और स्प्रेडट्रम प्रोसेसर वाला फोन 27 डॉलर (करीब 1,740 रुपये) में मिलेगा। कंपनी शुरुआत में इन हैंडसेट को और भी सस्ते में बेचेगी।
Advertisement

इससे पहले एक टिप्सटर ने गैजेट्स 360 के साथ रिलायंस जियो के इस फ़ीचर फोन की तस्वीर साझा की थी। यह दिखने में आम फ़ीचर फोन जैसा ही है। लेकिन इसमें 4 बटन जियो से संबंधित हैं। ये बटन मायजियो, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक हैं।
Advertisement
 
इतना तय है कि 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन की मदद से Reliance Jio को ग्रामीण मार्केट में पैठ बनाने में जबरदस्त सहयोग मिलेगा। यह सुविधा उन यूज़र को खासी भाएगी जो कम दाम में तेज इंटरनेट का फायदा उठाना चाहते हैं। बता दें कि रिलायंस जियो टेलीकॉम ने लॉन्च के 6 महीने के अंदर 10 करोड़ ग्राहक बना लिए थे। ऐसे में सस्ते फ़ीचर फोन की रणनीति कागज़ी तौर बेहद ही कारगर लग रही है। आंकड़े भी यह बताते हैं कि भारत में अब भी स्मार्टफोन से ज़्यादा फ़ीचर फोन का बोलबाला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.