...तो यह है रिलायंस जियो का 1,500 रुपये वाला 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन?

...तो यह है रिलायंस जियो का 1,500 रुपये वाला 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन?
ख़ास बातें
  • गैजेट्स 360 को इस फोन की कथित तस्वीर मिली है
  • यह आम फ़ीचर फोन जैसा ही है, लेकिन इसमें 4 बटन जियो से संबंधित हैं
  • कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले पता चला था कि रिलायंस जियो जल्द 4जी वॉयस ओवर एलटीई के साथ आने वाले सस्ते फ़ीचर फोन लॉन्च कर सकती है। ये फ़ीचर फोन अनिलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आएंगे और कीमत 1,500 रुपये के करीब होगी। पहले नज़र में यह जानकारी थोड़ी चौंकाने वाली थी। मज़ेदार बात यह है कि गैजेट्स 360 को इस फोन की कथित तस्वीर मिली है। अगर तस्वीर वास्तविक हैंडसेट की हैं तो इससे हमें रिलायंस जियो की योजना की झलक मिलती है।

दरअसल, एक टिप्सटर ने गैजेट्स 360 के साथ रिलायंस जियो के इस फ़ीचर फोन की तस्वीर साझा की है। यह दिखने में आम फ़ीचर फोन जैसा ही है। लेकिन इसमें 4 बटन जियो से संबंधित हैं। ये बटन मायजियो, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक हैं। ऐसा ही दावा पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया था। इन बटन के आधार पर कहा जा सकता है कि यह फोन खासतौर पर रिलायंस जियो के लिए बनाया गया है। बता दें कि रिलायंस जियो फोन बेचने का काम सीधा तौर पर नहीं करती। कंपनी के फोन रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड के तौर पर बेचे जाते हैं। इस फोन का नाम क्या है? इसे किसने बनाया है? इसकी कीमत क्या होगी? इन सारे सवालों के जवाब हम भी तलाश रहे हैं। पता चलते हैं कि आपके साथ साझा करेंगे।

पुरानी रिपोर्ट से पता चला था कि कंपनी 999 और 1,500 रुपये के आसपास की कीमत वाले दो फ़ीचर लॉन्च करेगी। याद रहे कि जब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2001 में टेलीकॉम सेवाओं की शुरुआत की थी तो इस दौरान भी बेहद ही किफायती हैंडसेट पेश किए गए थे। हालांकि, कंपनी हैंडसेट की कीमत पोस्टपेड बिल के ज़रिए वसूलती थी।

वैसे, पुरानी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि जियो के वीओएलटीई फ़ीचर फोन में फ्रंट और रियर कैमरे होंगे। फोन की उपलब्ध तस्वीर के आधार हम साफ तौर पर नहीं कह सकते हैं कि इस कैमरे हैं या नहीं। इसके अलावा तस्वीर भी सिर्फ फ्रंट पैनल की है। और डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में कहीं भी सेंसर नहीं नज़र आ रहा।

साफ कर दें कि यह तस्वीर हमें एक टिप्सटर द्वारा भेजी गई है। कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में हम आपको इस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Reliance Jio 4G, Jio VoLTE feature phone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »