रिलायंस जियो वेलकम ऑफर अब ओप्पो स्मार्टफोन पर भी होगा उपलब्ध

रिलायंस जियो वेलकम ऑफर अब ओप्पो स्मार्टफोन पर भी होगा उपलब्ध
विज्ञापन
ओप्पो ने बुधवार को 'जियो वेलकम ऑफर' के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी का ऐलान कर दिया। इस ऑफर के तहत ओप्पो स्मार्टफोन यूज़र के लिए रिलायंस जियो सिम उपलब्ध होगी। हालांकि, अब रिलायंस जियो सिम सबके लिए उपलब्ध है और हर कोई इसे खरीद सकता है। इसलिए कंपनी द्वारा की गई यह घोषणा एक औपचारिकता ही है।

ओप्पो के चुनिंदा डिवाइस पर अब रिलायंस जियो ऑफर मिल रहा है। ओप्पो एफ1, ओप्पो एफ1 प्लस, ओप्पो एफ1एस, ओप्पो ए37 और ओप्पो नियो 7 यूज़र अब रिलायंस जियो नेटवर्क पर वीओएलटीई कॉल और हाई डेफिनेशन वॉयस कॉल का मजा उठा सकते हैं।

ओप्पो का स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे लोग रिलायंस जियो के सभी ऑफर का फाया उठा सकते हैं। जियो के वेलकम ऑफर के चलते यूज़र के लिए 31 दिसंबर तक कॉल, एसएमएस, डेटा और सभी जियो ऐप व कंटेट पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध होंगे।

सितंबर की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो 4जी सर्विस लॉन्च की। इस नए नेटवर्क को लेकर चारों तरफ जबरदस्त खुमार है।  लाइफटाइम मुफ्त कॉलिंग ऑफर की वजह से रिलायंस जियो सिम की बड़ी मांग है। इसके अलावा 31 दिसंबर 2016 तक इस नेटवर्क पर हर सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है। यूज़र हर दिन 4जी स्पीड पर 4 जीबी डेटा का इस्तेमाल बिना कोई पैसा चुकाए कर सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , reliance jio, Reliance Jio offer, jio 4G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »