रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर अब लेईको स्मार्टफोन के साथ भी मिलेगा

रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर अब लेईको स्मार्टफोन के साथ भी मिलेगा
ख़ास बातें
  • लेईको ले 2 और ले मैक्स 2 यूज़र वीओएलटीई कॉल का मजा ले सकते हैं
  • यूज़र अब लेईको के किसी भी स्मार्टफोन पर जियो ऑफर का फायदा ले सकते हैं
  • कंपनी ने जियो वेलकम ऑफर पाने की जानकारी भी दी
विज्ञापन
लेईको ने बुधवार को 'जियो वेलकम ऑफर' के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी का ऐलान कर दिया। इस ऑफर के तहत यूज़र के लिए लेईको स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो सिम उपलब्ध होगी। हालांकि, अब रिलायंस जियो सिम सबके लिए उपलब्ध है और हर कोई इसे खरीद सकता है। इसलिए कंपनी द्वारा की गई यह घोषणा एक औपचारिकता ही है।

लेईको के ले2 और ले मैक्स 2 यूज़र अब रिलायंस जियो नेटवर्क पर वीओएलटीई कॉल और हाई डेफिनेशन वॉयस कॉल का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा लेईको के पहली जेनरेशन के स्मार्टफोन ले 1एस, ले 1एस ईको और ले मैक्स के यूज़र वॉयस कॉल के लिए जियो ज्वॉइन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

लेईको स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे लोग रिलायंस जियो के सभी ऑफर का फाया उठा सकते हैं। लेईको इंडिया के स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स के सीओओ अतुन जैन ने कहा, ''अभी चल रहे ऑफर केसाथ ही यूज़र अपने स्मार्टफोन पर 31 दिसंबर तक बिना किसी डेटा की कीमत चुकाए प्रीमियम कंटेट देख सकते हैं। इसके बाद यूज़र को रिलायंस जियो की वेबसाइट पर जाकर अपने हिसाब से प्लान का चुनाव करना होगा।''


इसके अलावा कंपनी ने जियो वेलकम ऑफर पाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी:

1) गूगल प्ले स्टोर से मायजियो ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें और इसके बाग स्टेप फॉलो कर एक कूपन कोड जेनरेट करें।

2) कूपन कोड जेनरेट होने के बाद ऐप केवाईसी डॉक्यूमेंट की एक लिस्ट दिखाएगा जिसे सिम के एक्टिवेशन के लिए सबमिट करने की जरूरत है। इसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करने से ऐप यूज़र को उनके पास स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर या मिली स्टोर की लोकेशन बता देगा जहां जियो सिम का स्टॉक उपलब्ध है।

3) यूज़र को इसके बाद स्टोर पर जाकर डॉक्यूमेंट सबमिट कराने होंगे। डॉक्यूमेंट की जांच और उनके सही पाए जाने के बाद यूज़र को रिलायंस जियो सिम कार्ड मिल जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco, Le 1s, Le 1s Eco, Le Max, Reliance, Reliance Jio, Jio, Telecom, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »