iPhone 8, iPhone 8 Plus के प्री-ऑर्डर पर Reliance Jio का 10,000 रुपये कैशबैक ऑफर

आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरुवार से शुरू होगी। इस बीच टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ऐप्पल के प्रशंसकों को लुभाने के लिए नए ऑफर पेश कर दिए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 सितंबर 2017 18:16 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरुवार से शुरू होगी
  • प्री-ऑर्डर बुकिंग 22 से 29 सितंबर के बीच कराई जा सकेगी
  • रिलायंस जियो ने ऐप्पल के प्रशंसकों को लुभाने के लिए नए ऑफर पेश किए
आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरुवार से शुरू होगी। इस बीच टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ऐप्पल के प्रशंसकों को लुभाने के लिए नए ऑफर पेश कर दिए हैं। कंपनी रिलायंस डिजिटल आउटलेट, जियो स्टोर और जियो कॉम पर नए आईफोन 8 मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर लेगी। प्री-ऑर्डर बुकिंग 22 से 29 सितंबर के बीच कराई जा सकेगी। रिलायंस जियो की ओर से नए आईफोन मॉडल पर कैशबैक, बायबैक गारंटी और एक्सक्लूसिव प्लान दिए जाएंगे। बता दें कि iPhone 8 और iPhone 8 Plus को भारत में 29 सितंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। दोनों ही मॉडल 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं।
 

Jio iPhone 8 प्री-ऑर्डर ऑफर

22 सितंबर से 29 सितंबर के बीच आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को खरीदारी पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करनी होगी। इसके बाद आईफोन 8 के 64 जीबी मॉडल की प्रभावी कीमत 54,000 रुपये और 256 जीबी मॉडल की प्रभावी कीमत 67,000 रुपये हो जाएगी। इसी तरह से आईफोन 8 प्लस के 64 जीबी और 256 जीबी मॉडल की प्रभावी कीमत क्रमशः 63,000 और 76,000 रुपये हो जाएगी।

कैशबैक के अलावा रिलायंस डिजिटल, जियो डॉट कॉम, जियो स्टोर और माय जियो ऐप से नए आईफोन 8 मॉडल खरीदने वाले ग्राहक अगर एक साल बाद फोन वापस कर देते हैं तो उन्हें 70 फीसदी कैशबैक मिलेगा। अगर किसी शख्स ने iPhone 8 Plus का 256 जीबी मॉडल 86,000 रुपये में खरीदा है तो एक साल बाद फोन वापस करने पर उसे 60,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।


जियो जल्द ही ऐप्पल के दोनों ही स्मार्टफोन के लिए एक्सक्लूसिव टैरिफ प्लान पेश करेगी। iPhone 8 और iPhone 8 Plus के ग्राहक चाहें तो 799 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं जिसमें मुफ्त कॉल के साथ 90 जीबी डेटा मिलता है। प्रीपेड ग्राहकों के लिए इस पैक की वैधता 28 दिनों की है और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक बिल साइकल।
 

iPhone 8, iPhone 8 Plus के फीचर और स्पेसिफिकेशन

आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस पिछले साल के आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के बेहतर वर्ज़न हैं। कंपनी ने पुराने डिज़ाइन और फॉर्म फेक्टर पर भरोसा जताया है। पहला गौर करने वाला बदलाव रंग वेरिएंट है। ये स्मार्टफोन सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड फिनिश में आएंगे। फोन के फ्रंट और रियर पैनल पर ग्लास कवर हैं। दोनों ही नए आईफोन मॉडल वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

Apple के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में ए11 बायोनिक चिपसेट दिए गए हैं। कंपनी ने बताया कि दोनों ही फोन बेहतर कैमरे के साथ आते हैं। आईफोन 8 में आपको 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। वहीं, आईफोन 7 प्लस की तरह आईफोन 8 प्लस में 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर दिए गए हैं। अन्य क्षमता की बात करें तो यूज़र अब नए आईफोन से 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

1821 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2691 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  3. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  2. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  3. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  4. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  6. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  7. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  9. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  10. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.