Redmi Y3 से आज भारत में उठेगा पर्दा, Redmi 7 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Xiaomi Redmi Y3,Redmi 7: रेडमा वाई 3 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा रेडमी 7 (Redmi 7) को भी लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2019 09:51 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Y3 की कीमत और उपलब्धता से आज उठेगा पर्दा
  • Redmi 7 को भी आज भारत में किया जा सकता है लॉन्च
  • Redmi Y3 में होगी 4,000 एमएएच की बैटरी और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Redmi Y3 से आज भारत में उठेगा पर्दा, Redmi 7 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Xiaomi Redmi Y3 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। रेडमी वाई3 (Redmi Y3) के साथ रेडमी 7 (Redmi 7) को भी लॉन्च किया जा सकता है। इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी और लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के सोशल हैंडल और आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। Redmi Y3 स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल सुपर सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। इसके अलावा रेडमी वाई3 (Redmi Y3) स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच और दो रियर कैमरे होंगे। वहीं, दूसरी ओर रेडमी7 (Redmi 7) को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। Redmi 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और मीयूआई 10 (MIUI 10) सॉफ्टवेयर से लैस है।
 

ऐसे देखें Redmi Y3 की लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग

लाइव स्ट्रीमिंग दोपहर 12 बजे शुरू होगी, आप चाहें तो कंपनी की वेबसाइट पर दिए 'नोटिफाई मी' बटन पर क्लिक कर लॉन्च इवेंट शुरू होते ही अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। Redmi Y3 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, मी होम और ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर बेचा जाएगा। रेडमी वाई3 (Redmi Y3) और रेडमी 7 (Redmi 7) की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में घोषणा इवेंट के दौरान ही होगी।
 

Redmi Y3 की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

रेडमी वाई3 की भारत में कीमत कंपनी की पिछली रेडमी-वाई सीरीज़ के समान हो सकती है। याद करा दें कि Redmi Y2 को पिछले साल भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं, Redmi Y1 को 2017 में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा गया था। गौर करने वाली बात यह है कि Redmi Y3 को फिलहाल चीन में लॉन्च नहीं किया गया है, इसे सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

Redmi India के ट्विटर अकाउंट पर रेडमी वाई3 का लेटेस्ट वीडियो टीज़र ज़ारी किया गया है। इसमें Redmi Y3 की मजबूती दिखाई गई है। इसके लिए फोन को सीढ़ी पर से गिराकर दिखाया गया है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा सेटअप की भी पुष्टि हुई है। डिस्प्ले में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच भी है। Redmi Y3 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
Advertisement

लीक से यह बात सामने आई थी कि रेडमी वाई3 को 3 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 के साथ उतारा जा सकता है। पहले ही इस बात को कंफर्म किया जा चुका है कि फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा।
 

Redmi 7 स्पेसिफिकेशन

याद करा दें कि चीनी मार्केट में रेडमी 7 की शुरुआती कीमत 699 चीनी युआन (लगभग 7,100 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं इसका 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 799 चीनी युआन (लगभग 8,200 रुपये) में बेचा जाएगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,200 रुपये) है।
Advertisement
 

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी 7 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Redmi 7 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह हैंडसेट तीन रैम विकल्प में आता है- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi 7 में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह हैंडसेट एआई स्मार्ट ब्यूटी, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर से लैस है।
Advertisement

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए Redmi 7 में तीन स्टोरेज विकल्प मिलेंगे- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी, इंफ्रेड (IR) ब्लॉस्टर और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Redmi 7 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking design
  • Good battery life
  • Dedicated microSD slot
  • Capable selfie camera
  • Bad
  • Ads and pre-installed bloatware
  • No fast charging
  • Overall performance isn’t competitive
  • Average rear cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great battery life
  • Very good value for money
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Lots of ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.