Xiaomi Black Friday Sale: Mi A3, Redmi K20, Poco F1 समेत कई शाओमी प्रोडक्ट पर मिलेगा डिस्काउंट

Xiaomi Black Friday Sale: शाओमी ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान Mi A3, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Poco F1 और Redmi Note 7S स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा।

Xiaomi Black Friday Sale: Mi A3, Redmi K20, Poco F1 समेत कई शाओमी प्रोडक्ट पर मिलेगा डिस्काउंट

Xiaomi Black Friday Sale: Mi A3, Redmi K20, Poco F1 समेत कई शाओमी प्रोडक्ट पर मिलेगा डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • Xiaomi Black Friday Sale होगी Amazon, Flipkart और Mi.com पर
  • शाओमी ब्लैक फ्राइडे सेल का आगाज़ 29 नवंबर 2019 से
  • Xiaomi Sale में कई शाओमी प्रोडक्ट पर मिलेगा डिस्काउंट
विज्ञापन
Xiaomi Black Friday Sale: शाओमी ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान Mi A3, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Poco F1 और Redmi Note 7S स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। Xiaomi Sale का आगाज़ कल यानी 29 नवंबर से होगा और शाओमी सेल 2 दिसंबर तक चलेगी। ब्लैक फ्राइडे सेल में मी हेडफोन कम्फर्ट, मी ब्लूटूथ स्पीकर 2, मी एलईडी स्मार्ट बल्ब, मी फोकस क्यूब और मी सेल्फी स्टिक समेत अन्य प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। शाओमी ब्लैक फ्राइडे सेल में एक्सचेंज ऑफर्स और HDFC Bank कार्ड और ईएमआई पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। शाओमी सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart, Mi.com, मी होम स्टोर पर होगी।
 

Black Friday Sale: Xiaomi स्मार्टफोन पर ऑफर्स

ब्लैक फ्राइडे सेल में मी ए3 को 12,999 रुपये के बजाय 12,499 रुपये के शुरुआती कीमत के साथ बेचा जाएगा। रेडमी के20 को 19,999 रुपये तो वहीं रेडमी के20 प्रो को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। याद करा दें कि Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को भारत में 21,999 रुपये और 27,999 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था।

पोको एफ1 स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट तो वहीं रेडमी नोट 7एस को 9,999 रुपये के बजाय 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। Xiaomi की ब्लैक फ्राइडे सेल में Redmi Y3 स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट तो वहीं रेडमी 7ए के साथ 7,00 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। अमेज़न, फ्लिपकार्ट और मी डॉट पर एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Black Friday Sale: Xiaomi के अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर्स

स्मार्टफोन के अलावा शाओमी के अन्य प्रोडक्ट पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। Mi Band 3 को छूट के बाद 1,749 रुपये के बजाय 1,599 रुपये में बेचा जाएगा। Mi LED Smart Bulb पर भी 300 रुपये का डिस्काउंट तो वहीं, Mi Security Camera Basic 1080p को डिस्काउंट के बाद 1,299 रुपये में बेचा जाएगा।

हाल ही में लॉन्च हुए Mi Smart LED Desk Lamp 1S को 1,999 रुपये के स्पेशल प्राइस के साथ लॉन्च किया गया है लेकिन सेल के दौरान ग्राहक इस डिवाइस को 1,299 रुपये में खरीद सकेंगे। सेल के दौरान Redmi Note 8 Pro के नए इलेक्ट्रिक ब्लू, रेडमी नोट 8 का नया कॉस्मिक पर्पल और Mi TV 4X 55-इंच 2020 एडिशन को भी बेचा जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »