7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट

Xiaomi ने इस साल जून में धांसू गेमिंग स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च किया था जो कि अब डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Turbo 5 में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लूइड डिस्प्ले मिलती है।
  • Redmi Turbo 5 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi Turbo 5 में 7540mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Xiaomi ने इस साल जून में धांसू गेमिंग स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च किया था जो कि अब डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फोन में 7540mAh की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Redmi Turbo 5 पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Turbo 5 Price & Offers

Redmi Turbo 5 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹37,900 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1898 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹36,005 हो जाएगी।

Redmi Turbo 5 Features & Specifications

Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लूइड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 2712×1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बचाव के लिए यह शाओमी प्रीमियम आई प्रोटेक्शन से भी लैस है। इसके अलावा टीयूवी ट्रिपल आई केयर सर्टिफिकेशन भी मिलता है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Turbo 5 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। इस फोन में 7540mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

Redmi Turbo 5 की कीमत कितनी है?

Redmi Turbo 5 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹37,900 में लिस्ट किया गया है।

Redmi Turbo 5 में कौन सी डिस्प्ले है?

Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लूइड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 2712×1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

Redmi Turbo 5 का कैमरा कैसा है?

Redmi Turbo 5 में Turbo 5 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।

Redmi Turbo 5 की बैटरी कैसी है?

Redmi Turbo 5 में 7540mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Polished and premium IP69K-rated design
  • Dolby Vision, HDR10+ certified display
  • Software feels fluid and smooth
  • Gaming-grade performance
  • कमियां
  • Loaded with preinstalled third-party apps
  • Spammy notifications and ads
  • Average selfie and ultrawide cameras
  • Gets hot when using the camera app
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8500 अल्ट्रा
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7,540 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,268x2,756 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  2. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  4. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  5. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  6. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  7. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  8. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  10. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »