• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो

WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो

WhatsApp पर सेटिंग में बदलाव करके स्टोरेज को जल्दी भरने से रोका जा सकता है।

WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो

Photo Credit: Pexels/BM Amaro

WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर आने वाली फोटो फोन की स्टोरेज को भरने का कारण बनती है।
  • WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जो ऑडियो-वीडियो कॉल करता है।
  • WhatsApp से फोटो और वीडियो एक दूसरे को भेजी जा सकती है।
विज्ञापन

आज के समय में चाहे कितनी भी स्टोरेज मिल जाए,लेकिन वो जल्दी खत्म हो जाती है। अगर आप भी एंड्रॉयड यूजर्स हैं और ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। WhatsApp की फोटो और वीडियो दो बार सेव होते हैं क्योंकि WhatsApp का चैट बैकअप और आपके फोन का Google Photos ऐप दोनों ही एक ही मीडिया का बैकअप ले रहे होते हैं। ऐसे में आपके लिए एक बार वॉट्सऐप की बैकअप सेटिंग्स को फिर से चेक करना और उसमें बदलाव करना जरूरी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऐसा क्यों होता है?

WhatsApp चैट बैकअप के आपके चैट डेटाबेस और मीडिया को सीधे आपके Google अकाउंट में सेव किया जाता है। वहीं Google Photos डिवाइस बैकअप आपके फोन के लोकल WhatsApp इमेज और WhatsApp वीडियो फोल्डर को अपने-आप स्कैन करता है और उन्हें अलग से आपकी क्लाउड गैलरी में अपलोड करता है।


सेटिंग्स में ऐसे करें बदलाव

  • सबसे पहले आपको Google Photos में मीडिया बैकअप बंद करना है।
  • उसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन पर Google Photos ऐप खोलना है।
  • फिर आपको ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
  • अब आपको फोटोज सेटिंग्स पर जाना है, उसके बाद बैकअप और डिवाइस फोल्डर पर जाना है।
  • अब आपको WhatsApp Images और WhatsApp Video को खोजना है और उनका टॉगल बंद करना है।

WhatsApp: फोन गैलरी में सेव होने से कैसे रोके

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में WhatsApp खोलना है।
  • उसके बाद ऊपर दाईं ओर मौजूद थ्री-डॉट्स पर टैप करना है।
  • उसके बाद सेटिंग्स पर जाना है और फिर चैट्स पर जाना है।
  • अब आपको मीडिया विजिबिलिटी को बंद करना है, जिससे आने वाली फोटो आपके फोन की लोकल गैलरी ऐप में दोबारा सेव नहीं हो पाएं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »