Redmi Pad 2 आया 8 मेगापिक्सल कैमरा, 6GB RAM के साथ लॉन्च से पहले नजर, जानें सबकुछ

Redmi Pad में 10.x इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 2K रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 11:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad में 10.x इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Redmi Pad में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Redmi Pad में 8,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Redmi Pad में 10.61 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Redmi

Redmi कथित तौर पर अपने सेकेंड जनरेशन टैबलेट Redmi Pad 2 पर काम कर रही है। इस महीने यह टैबलेट 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आया था। अब नई रिपोर्ट के अनुसार, सेफ्टी कोरिया पर नजर आया है। नए सर्टिफिकेशन में आगामी टैबलेट के लाइव शॉट का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको रेडमी पैड 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

अब TheTechOutlook की रिपोर्ट के अनुसार, यह टैबलेट सेफ्टी कोरिया के डाटाबेस में मॉडल नंबर 23073RPBFL के साथ नजर आया है। टैबलेट के लाइव शॉट से साफ हुआ है कि जब टैबलेट होरिजोंटल रूप में रखा जाता है, तो इसका फ्रंट कैमरा टॉप बेजल पर स्थित होता है, और इसका पावर बटन बाएं कॉर्नर पर स्थित होता है।
Advertisement

ऐसा लग रहा है कि Redmi Pad 2 का फ्रंट डिजाइन लगभग Redmi Pad जैसा ही हो सकता है। ऐसी संभावना है कि टैबलेट का रियर पैनल में अलग डिजाइन हो सकता है। इमेज से टैबलेट का डाइमेंशन भी पता चला है जो कि 10.5 x 7 इंच है। टैबलेट को टीयूवी सर्टिफिकेशन भी मिला है, लेकिन इसने डिवाइस के बारे में कुछ भी जरूरी खुलासा नहीं हुआ है।


Redmi Pad 2 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Redmi Pad 2 बीते महीने FCC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया था, जहां खुलासा हुआ कि यह कई वेरिएंट जैसे कि 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज, 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज में आएगा। यहां यह खुलासा भी हुआ था कि यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Pad 2 में 10.x इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 2K रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। प्रोसेसर के लिए यह टैबलेट ऑक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट से लैस होगा। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
Advertisement

Redmi Pad 2 विभिन्न बाजारों में आने की संभावना है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह Xiaomi Pad 6 Max टैबलेट, Xiaomi MIX Fold 3 फोल्डेबल फोन और Redmi K60 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ अगस्त में चीन में लॉन्च होगा।
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Large, 90Hz display
  • Capable SoC
  • Good battery life
  • Clean, feature-rich software
  • Bad
  • No headphone jack
  • Key MIUI features not available in the base variant
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G99

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.