Redmi Note 9S और Realme 6 में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के आधार पर Redmi Note 9S की तुलना Realme 6 से की है।

Redmi Note 9S और Realme 6 में कौन बेहतर?

Redmi Note 9S और Realme 6 हैं 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस

ख़ास बातें
  • वज़न के मामले में Realme 6 से भारी है Redmi Note 9S
  • रियलमी 6 की तुलना में Redmi Note 9S में मिलेगी बड़ी बैटरी
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं Redmi Note 9S और Realme 6
विज्ञापन
Redmi Note 9S ने हाल ही में Redmi Note 9 Pro के ग्लोबल वेरिएंट के तौर पर एंट्री की है। यह फोन Realme 6 को कांटे की टक्कर देता है, जो कि पिछले महीने ही लॉन्च हुआ था। अगर आप सोच रहे हैं कि रेडमी नोट 9एस और रियलमी 6 एक-दूसरे को किस तरह चुनौती देते हैं तो हम आपको सटीक कारण बताने जा रहे हैं। वैसे, दोनों ही फोन चार रियर कैमरों के साथ आते हैं।

हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के आधार पर Redmi Note 9S की तुलना Realme 6 से की है।
 

Redmi Note 9S vs Realme 6: Prices and variants

रेडमी नोट 9एस और रियलमी 6 दोनों ही फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। Redmi Note 9S की कीमत RM 799 (लगभग 13,700 रुपये) है। वहीं Realme 6 की कीमत 12,999 रुपये है। इसके अलावा रियलमी 6 के अन्य वेरिएंट भी मौजूद है, जो हैं 6 जीबी + 64 जीबी जिसकी कीमत 14,999 रुपये है और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट जिसकी कीमत है 15,999 रुपये।  

इसके साथ ही, रेडमी नोट 9एस के 6 जीबी + 128 जीबी वरिएंट की कीमत RM 899 (करीब 15,000 रुपये) है, जो आपको ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ग्रे रंग के विकल्प में मिलेगा। रियलमी 6 फोन कॉमेट ब्लू और कॉमेट व्हाइट रंग में मिलेगा।
 

Redmi Note 9S vs Realme 6: Specifications

डिज़ाइन के मामले में रेडमी नोट 9एस और रियलमी 6 में आपको फ्रंट पैनल में होल-पंच और बैक पैनर पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। रेडमी नोट 9एस फोन की स्क्रीन का साइज़ बड़ा है, इस फोन में आपको 6.67 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2400) डिस्प्ले के साथ गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलती है। वहीं, रियलमी 6 में आपको 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलती है। रेडमी नोट 9एस फोन का वज़न 209 ग्राम है, तो रियलमी 6 का वज़न 109 ग्राम है।

रेडमी नोट 9एस फोन में स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 पर चलता है। दूसरी तरफ, रियलमी 6 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर दिया गया है और यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर काम करता है

शानदार फोटोग्राफी अनुभव के लिए, रियलमी 6 में आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके साथ इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है।

दूसरी तरफ, Redmi Note 9S फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है।

बैटरी के मामले में रेडमी नोट 9एस में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है जबकि रियलमी 6 में 4,300 एमएएच की बैटरी मौजूद है। दोनों ही फोन में फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी मौजूद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »