Redmi Note 9 की पहली सेल आज, यहां होगी बिक्री

Redmi Note 9 की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसकी कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल वाला है। इसे 14,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Redmi Note 9 की पहली सेल आज, यहां होगी बिक्री

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • यह सेल Amazon और Mi.com वेबसाइट शुरू होगी
  • रेडमी नोट 9 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा
विज्ञापन
Redmi Note 9 की पहली सेल आयोजित आज 24 जुलाई को आयोजित होने वाली है, जो कि दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। Amazon और Mi.com वेबसाइट पर यह फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। बता दें, यह स्मार्टफोन भारत में इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जो कि तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन्स में आता है। इसके अलावा रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन आज तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि फोन का चौथा कलर ऑप्शन अगस्त के पहले हफ्ते में लॉन्च कर दिया जाएगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। रेडमी नोट 9 फोन Xiaomi के सब-ब्रांड का लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन है। चलिए एक नज़र डाल लेते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन पर।
 

Redmi Note 9 price in India

रेडमी नोट 9 की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसकी कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल वाला है। इसे 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें, तो स्मार्टफोन एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट और पैबल ग्रे विकल्प में मिलेगा। Redmi Note 9 की पहली सेल भारत में आज 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह Amazon और Mi.com वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। जैसे कि हमने बताया फोन का चौथा कलर ऑप्शन स्कार्लेट रेड अगस्त के पहले हफ्ते में पेश किया जाएगा, जो कि खरीद के लिए 6 अगस्त से आयोजित होने वाली Amazon Prime Day सेल में उपलब्ध होगा।
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »