Redmi Note 9 सीरीज़ में 11 नवंबर को शामिल हो सकते हैं नए मॉडल्स

यदि हम पुरानी लीक्स को देखें, तो सामने आया था कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ के तीन और स्मार्टफोन मार्केट में उतारे जाएंगे। नए मॉडल्य मौजूदा मॉडल्स थोड़े बहुत अलग होंगे, जिसमें स्टैंडर्ड Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max शामिल हैं।

Redmi Note 9 सीरीज़ में 11 नवंबर को शामिल हो सकते हैं नए मॉडल्स

चीन में 11 नवंबर का दिन Singles' Day के तौर पर मनाया जाता है

ख़ास बातें
  • Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने दी लॉन्च की जानकारी
  • Redmi Note 9 में शामिल होंगे नए 5जी स्मार्टफोन
  • लॉन्च होने वाले एक स्मार्टफोन में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी
विज्ञापन
Redmi Note 9 सीरीज़ में 11 नवंबर को नए मॉडल्स शामिल किए जा सकते हैं, जिसका संकेत खुद Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट और Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर सोमवार को पोस्टर साझा करते हुए दिया। आपको बता दें, चीन में 11 नवंबर का दिन Singles' Day के तौर पर मनाया जाता है। माना जा रहा है कि Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 सीरीज़ में शामिल होने वाले मॉडल्स में से ही हैं। यह दोनों ही स्मार्टफोन पिछले हफ्ते TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुए थे। खबरों की मानें, तो शाओमी रेडमी नोट 9 सीरीज़ में तीन नए मॉडल्स को शामिल करने वाली है, जिसमें से एक मॉडल 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस होगा।

Weibing द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा किए के पोस्ट में यह तो साफ नहीं होता कि Redmi Note 9 सीरीज़ में कौन-सा मॉडल दस्तक देने वाला है। हालांकि, इस में यह जरूर उल्लेख किया गया है कि इससे संबंधित आधिकारिक घोषणा 11 नवंबर को Singles' Day पर की जाएगी।

यदि हम पुरानी लीक्स को देखें, तो सामने आया था कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ के तीन और स्मार्टफोन मार्केट में उतारे जाएंगे। इनमें से एक में Samsung का नया ISOCELL HM2 सेंसर होगा, जिसका 108 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। नए मॉडल्य मौजूदा मॉडल्स थोड़े बहुत अलग होंगे, जिसमें स्टैंडर्ड Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max शामिल हैं। इन बदलावों में AdaptiveSync तकनीक सपोर्ट के साथ 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले शामिल हो सकता है। जो कम से कम टॉप-एंड मॉडल में मौजूद होगा।

चीन की TENAA वेबसाइट पर भी रेडमी नोट 9 सीरीज़ के इन नए मॉडल्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशन देखने को मिले थे। अटकले लगाई गई कि यह जानकारी Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G की है, जिसको लेकर पहले सामने आया था कि रेडमी नोट 9 स्टैंडर्ड एडिशन और रेडमी नोट 9 हाई एडिशन स्मार्टफोन होगा।
 

Redmi Note 9 5G specifications (expected)

रेडमी नोट 9 5जी फोन कथित रूप से TENAA पर मॉडल नंबर M2007J22C के साथ लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 6.53-इंच के फुल-एचडी+ (1,0xx2,400 पिक्सल) आईपीए डिस्प्ले के साथ आ सकता है। संभवतः यह मीडियाटेक के डायमेंसिटी 800यू चिपसेट पर काम करता है। फोन के 4 जीबी, 6 जीबी, 8 जीबी रैम और 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी स्टोरेज विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है। लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं, यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप व 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा, जिसकी बैटरी 4,900mAh की होगी।
 

Redmi Note 9 Pro 5G specifications (expected)

रेडमी नोट 9 प्रो 5जी फोन कथित रूप से TENAA पर मॉडल नंबर M2007J17C के साथ लिस्ट हुआ था। और इसमें 6.67-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह TENAA लिस्टिंग के अनुसार एक अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, संभवतः स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट जैसा कि पिछले लीक में देखा गया है। यह माना जा रहा है कि यह 6 जीबी, 8 जीबी या 12 जीबी रैम और 64 जीबी, 128 जीबी या 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4,720 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 9 5G, Redmi Note 9 Pro 5G, Redmi Note 9, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »