Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक

मॉडल नंबर M2007J22C के साथ Xiaomi फोन की TENAA लिस्टिंग देखी गई है, जिसे Redmi Note 9 5G उर्फ ​​Redmi Note 9 Standard Edition माना जा रहा है।

Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक

Redmi Note 9 5G को Redmi Note 9 Standard Edition भी कहा जा रहा है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 5G को Redmi Note 9 Standard Edition भी कहा जा रहा है
  • Redmi Note 9 High Edition के नाम से आ सकता है Redmi Note 9 Pro 5G
  • दोनों फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी TENAA लिस्टिंग से मिली
विज्ञापन
Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G को कथित तौर पर TENAA पर देखा गया है, जिसमें दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिलती है। पिछले कुछ समय से रेडमी नोट 9 सीरीज़ में नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये दो हैंडसेट होंगे या तीन और साथ ही इनके नाम क्या होंगे। अब तक, Redmi ब्रांड के दो स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन और मॉडल नंबर देखे गए हैं, लेकिन चीनी कंपनी द्वारा तीन नए Redmi Note 9 सीरीज़ फोन लॉन्च करने की खबरें आई हैं।
 

Redmi Note 9 5G specifications (expected)

मॉडल नंबर M2007J22C के साथ Xiaomi फोन की TENAA लिस्टिंग देखी गई है, जिसे Redmi Note 9 5G उर्फ ​​Redmi Note 9 Standard Edition माना जा रहा है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 6.53-इंच के फुल-एचडी+ (1,0xx2,400 पिक्सल) आईपीए डिस्प्ले के साथ आ सकता है। संभवतः यह मीडियाटेक के डायमेंसिटी 800यू चिपसेट पर काम करता है। फोन के 4 जीबी, 6 जीबी, 8 जीबी रैम और 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी स्टोरेज विकल्पों के साथ आने की उम्मीद है। लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

कैमरों की बात करें तो, Redmi Note 9 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिल सकता है, जो स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने में मौजूद होल-पंच कटआउट में सेंट होगा। यह 4,900mAh की बैटरी और 5G सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन का डायमेंशन 161.96x77.25x9.20 एमएम और वज़न 200 ग्राम होने की उम्मीद है।
 

Redmi Note 9 Pro 5G specification (expected)

Redmi Note 9 Pro 5G उर्फ ​​Redmi Note 9 High Edition TENAA पर मॉडल नंबर M2007J17C के साथ लिस्ट किया गया है और इसमें 6.67-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह TENAA लिस्टिंग के अनुसार एक अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, संभवतः स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट जैसा कि पिछले लीक में देखा गया है। यह माना जा रहा है कि यह 6 जीबी, 8 जीबी या 12 जीबी रैम और 64 जीबी, 128 जीबी या 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

लिस्टिंग के अनुसार, इस मॉडल में पीछे की तरफ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जबकि सेल्फी कैमरा में 16-मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है। फोन 4,720mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इसका डायमेंशन 165.4x76.8x9.0 एमएम और वज़न 214.5 ग्राम होने की उम्मीद है।

TENAA लिस्टिंग को पहली बार Gizmochina द्वारा देखा गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »