Redmi Note 9 Pro Max और Samsung Galaxy M31 में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Redmi Note 9 Pro Max की तुलना Samsung Galaxy M31 से की है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2020 18:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max में है स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम
  • Samsung Galaxy M31 में है एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम
  • रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी एम31 एंड्रॉयड 10 पर काम करते है

Samsung Galaxy M31 और Redmi Note 9 Pro Max हैं चार रियर कैमरे वाले फोन

Xiaomi ने अपने Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9 Pro हैंडसेट को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च कर दिया था। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स Redmi Note 9 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट डिवाइस है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होकर 18,999 रुपये तक जाती है। इस लिहाज़ से इस फोन की सीधी टक्कर Samsung के लेटेस्ट मिड-रेंज फोन Galaxy M31 से होती है, जो कि इसी साल फरवरी में लॉन्च हुआ था।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Redmi Note 9 Pro Max की तुलना Samsung Galaxy M31 से की है। ताकि कागज़ी तौर पर दोनों के अंतर और समानताओं के बारे में जानकारी मिले।
 

Redmi Note 9 Pro Max vs Samsung Galaxy M31: Price in India

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है, जोकि इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कीमत है। वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।

दूसरी तरफ Samsung Galaxy M31 फोन केवल एक ही रैम वेरिएंट में मौजूद है। वो है 6 जीबी, लेकिन स्टोरेज के मामले में आपको दो विकल्प मिलेंगे। इसके 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
Advertisement
 

Redmi Note 9 Pro Max vs Samsung Galaxy M31: Specifications

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में 8 जीबी तक LPDDR4X RAM और 128 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। दूसरी तरफ सैमसंग गैलेक्सी एम31 में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है, बिल्कुल रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की तरह।

Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया है। सैमसंग के गैलेक्सी एम31 में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर मौजूद है। यही प्रोसेसर इसके पिछले Galaxy M30 फोन में भी मौजूद था।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी एम31 दोनों ही फोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित यूआई स्कीन मौजूद है। जहां रेडमी फोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 पर चलता है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी एम31 फोन एंड्रॉयड 10 अधारित वन यूआई 2.0 पर।

रेडमी नोट 9 प्रो में 6.67 इंच का डिस्प्ले मौजूद है, तो सैमसंग फोन में 6.4 इंच की स्क्रीन दी हुई है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं, गैलेक्सी एम31 फोन में फुलएचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) पैनल के साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। यही नहीं सैमसंग में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है, वहीं रेडमी में होल-पंच डिज़ाइन।
Advertisement

बैटरी के मामले में Samsung का फोन रेडमी को पछाड़ देता है, गैलेक्सी एम31 में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, रेडमी में 5,020 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
Advertisement
 

Redmi Note 9 Pro Max vs Samsung Galaxy M31: Cameras

गैलेक्सी एम31 और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर दिया गया है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा मौजूद है।

गैलेक्सी एम31 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर के साथ 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में बी सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.