Redmi Note 8 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Redmi Note 8 Pro Specifications: रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत के बाद अब इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 अगस्त 2019 18:40 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro में मिलेा 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक
  • रेडमी नोट 8 प्रो के साथ RedmiBook और Redmi TV भी होंगे लॉन्च
  • रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत भी हुई थी लीक

Redmi Note 8 Pro Specifications: रेडमी नोट 8 प्रो में हो सकती है 4,500 एमएएच की बैटरी

Redmi Note 8 Pro: रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत के बाद अब इसके स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि प्रो वेरिएंट MediaTek Helio G90T प्रोसेसर, 4,500 एमएएच की बैटरी और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर के साथ आएगा। लेटेस्ट लीक से पता चला है कि आगामी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप है। रेडमी नोट 8 प्रो को चीनी मार्केट में 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 8 Pro के साथ Redmi Note 8, Redmi TV और 14 इंच वाले RedmiBook को लॉन्च किया जाना है।
 

Redmi Note 8 Pro Specifications, Features

इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि रेडमी नोट 8 में स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट का इस्तेमाल होगा। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर रेडमी नोट 8 प्रो के सभी स्पेसिफिकेशन को लीक कर दिया गया है। लीक से पता चला है कि हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच 1080 रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Note 7 Pro की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी वाटरड्रॉप-नॉच है।

रेडमी नोट 8 प्रो में हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ रैम और स्टोरेज के दो वेरिएंट हो सकते हैं, 6 जीबी/8 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज। कैमरा सेटअप की बातत करें तो क्वाड कैमरा सेटअप में, 64 मेगापिक्सल Samsung GW1 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है।

लीक से पता चलता है कि रेडमी नोट 8 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक दिया जा सकता है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 161.3x76.4x8.8 मिलीमीटर और वज़न 199 ग्राम हो सकता है।
Advertisement

Redmi ने वीबो पर इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी 29 अगस्त को रेडमी नोट 8 सीरीज़, 70 इंच वाले रेडमी टीवी और 14 इंच वाले रेडमीबुक को लॉन्च करेगी। भारतीय समयानुसार इवेंट की शुरुआत सुबह 11.30 बजे होगी।

हाल ही में रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत भी लीक हुई है। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) होगी। इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,099 चीनी युआन (करीब 21,000 रुपये) में बेचा जाएगा। रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.