Redmi Note 8 Pro जल्द एक नए अवतार में देगा दस्तक, Xiaomi ने किया टीज़

Xiaomi ने यूज़र्स को आगामी Redmi Note 8 Pro स्पेशल एडिशन की एक झलक दी, हालांकि कंपनी द्वारा साझा की गई टीज़र तस्वीर यूज़र्स को इस स्पेशल एडिशन के रंग के नाम का अनुमान लगाने के लिए कह रही है।

Redmi Note 8 Pro जल्द एक नए अवतार में देगा दस्तक, Xiaomi ने किया टीज़

Redmi Note 8 Pro की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro को जल्द मिलेगा नया कलर ऑप्शन
  • भारत में पहले से चार रंगों में उपलब्ध है रेडमी नोट 8 प्रो
  • नया स्पेशल एडिशन ऑरेंज और रेड शेड के कॉम्बिनेशन में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro को जल्द ही नया स्पेशल एडिशन मिलेगा। इसके बारे में Xiaomi ने शनिवार को ट्विटर पर खुलासा किया और बताया कि स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट जल्द लॉन्च होने वाला है। शाओमी के इस स्पेशल एडिशन फोन के रंग के बारे में ट्वीट में इशारा दिया गया था, जिससे पता चलता है कि फोन ऑरेंज रंग में होगा, जो कंपनी का आधिकारिक रंग भी है। यह संभव है कि Redmi Note 8 Pro का यह स्पेशल एडिशन ट्विलाइट ऑरेंज हो, जो कि जनवरी में चीनी बाजार में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi ने यूज़र्स को आगामी Redmi Note 8 Pro स्पेशल एडिशन की एक झलक दी, हालांकि कंपनी द्वारा साझा की गई टीज़र तस्वीर यूज़र्स को इस स्पेशल एडिशन के रंग के नाम का अनुमान लगाने के लिए कह रही है। तस्वीर को देखने से अनुमान लगता है कि यह ऑरेंज रंग हो सकता है। हालांकि तस्वीर में फोन को देखा जाए तो यह लाल शेड में दिखता है। ऐसे में यह भी संभव है कि फोन नारंगी टिंट के साथ लाल रंग में आए। वर्तमान में, Redmi Note 8 Pro इलेक्ट्रिक ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट, पर्ल व्हाइट, शैडो ब्लैक, कॉस्मिक पर्पल, ग्रे और ओशियन ब्लू रंगों में उपलब्ध है, जिनमें से इलेक्ट्रिक ब्लू, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शैडो ब्लैक भारत में बेचे जाते हैं।

इसकी काफी संभावना है कि Redmi Note 8 Pro का यह स्पेशल एडिशन 11 अगस्त को Xiaomi के वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया जाए।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब Xiaomi इसे MIUI 11 पर अपडेट कर दिया गया है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।


रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  2. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  3. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  4. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  5. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  6. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  7. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  8. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  9. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »