Xiaomi का प्लान, मार्केट में Redmi Note 7S लेगा Redmi Note 7 की जगह

Xiaomi ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि Redmi Note 7S भारत में Redmi Note 7 को रिप्लेस करेगा।

Xiaomi का प्लान, मार्केट में Redmi Note 7S लेगा Redmi Note 7 की जगह

Xiaomi का प्लान, मार्केट में Redmi Note 7S लेगा Redmi Note 7 की जगह

ख़ास बातें
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Redmi Note 7S के दो वेरिएंट लॉन्च
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ आएगा Redmi Note 7S
  • 20 मई को भारत में लॉन्च हुआ रेडमी नोट 7एस
विज्ञापन
Xiaomi ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि Redmi Note 7S भारत में Redmi Note 7 को रिप्लेस करेगा। याद करा दें कि तीन माह पहले ही भारत में रेडमी नोट 7 को लॉन्च किया गया था। Xiaomi के एक प्रबंधक ने कहा कि कंपनी Redmi Note 7 को जल्द बंद करने की योजना बना रही है लेकिन फिलहाल कंपनी द्वारा तारीख की सटीक जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर कब स्मार्टफोन की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।

भारत में शाओमी ऑनलाइन सेल के प्रमुख रघु रेड्डी ने पहली बार घोषणा की थी रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन Redmi Note 7S के लिए रास्ता बना रहा है। इसके अतिरिक्त Xiaomi इंडिया के मार्केटिंग हेड अनुज शर्मा ने संकेत दिया था कि शाओमी Redmi Note 7 को सीमित समय के लिए ही मार्केट में रखा जाएगा और Redmi Note 7 की यूनिट भी जल्द बिक गई थी। याद करा दें कि सोमवार को Xiaomi ने भारत में Redmi Note 7S को लॉन्च किया था।
Xiaomi Redmi Note 7S की बिक्री 23 मई से Flipkart, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स में होगी। शाओमी ऑफलाइन पार्टनर और मी स्टूडियो आउटलेट पर फोन 24 मई को मिलेगा। रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू रंग में बिकेंगे।
 

Xiaomi Redmi Note 7S स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7एस एंड्रॉयड ओरियो पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम मिलेंगे। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7S में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 7S, Redmi Note 7, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »