Mi Sale 2019: Redmi Note 7 Pro को आज सिर्फ 5 रुपये में खरीदने का मौका

Mi 5th Anniversary Sale: मी सेल 2019 के दौरान आज Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन की 5 रुपये वाली फ्लैश सेल दोपहर 4 बजे शुरू होगी।

Mi Sale 2019: Redmi Note 7 Pro को आज सिर्फ 5 रुपये में खरीदने का मौका

Mi Anniversary Sale 2019: Mi A2, Redmi 7, Poco F1 समेत अन्य स्मार्टफोन पर मिल रहा डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • Redmi 7 के दोनों ही वेरिएंट पर मिल रहा 500 रुपये का डिस्काउंट
  • Poco F1 के साथ पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट
  • Redmi Note 7 Pro मिल रहा ओपन सेल में
विज्ञापन
Mi Turns 5 Sale: Xiaomi ने भारत में अपने 5 साल पूरे कर लिए हैं, पांचवीं सालगिरह के इस खास मौके पर कंपनी ने Mi Sale 2019 का आयोजन किया है। तीन दिनों तक चलने वाली मी सेल 2019 का आयोजन अमेज़न, फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर किया गया है। मी सेल का आगाज़ हो चुका है और यह सेल 25 जुलाई तक चलेगी। अमेज़न पर सेल के लिए अलग से एक पेज़ बनाया गया है जिसपर इस बात का जिक्र है कि कंपनी 7,500 रुपये तक की छूट और पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 3,300 रुपये तक की छूट दे रही है।  

अमेज़न और मी डॉट कॉम पर एसबीआई ऑफर को लिस्ट किया गया है, क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। Mi 5th Anniversary Sale के तहत दोनों ही प्लेटफॉर्म पर Redmi 7, Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro, Redmi 6A, Redmi Y3, Mi A2, Redmi 6 Pro समेत अन्य शाओमी स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। शाओमी का मी वाटर TDS Tester भी 349 रुपये में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है, वहीं कंपनी का मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन भी 1,599 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
 

Amazon पर Xiaomi स्मार्टफोन पर शानदार डील्स

अमेज़न इंडिया पर रेडमी 7 के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये के साथ लिस्ट है। मी सेल के दौरान दोनों ही वेरिएंट पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हैंडसेट कॉमेट ब्लू, ब्लैक और लूनर रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। रेडमी वाई3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये तो वहीं 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये के साथ लिस्ट है। इसका मतलब हर वेरिएंट 1,000 रुपये की कटौती के साथ बेचा जा रहा है।

मी सेल 2019 के दौरान शाओमी मी ए2 की कीमत में भी कटौती की गई है और इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये के साथ लिस्ट है। इससे पहले कीमत में कटौती के बाद 11,999 रुपये में बेचा जा रहा था। इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में मिल रहा है। 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये की छूट मिल रही है। मी एनिवर्सरी सेल में 4 जीबी रैम वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

रेडमी 6ए का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये के बजाय 6,199 रुपये के साथ लिस्ट है। रेडमी 6 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये, रेडमी नोट 5 प्रो को डिस्काउंट के बाद 11,999 रुपये और रेडमी 6 के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। मी सेल की सभी डील्स को अमेज़न पर अलग से बने पेज़ पर देखा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट पर रेडमी नोट 7एस के साथ 1,000 रुपये की छूट, इसके 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। Poco F1 के साथ पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। 6 जीबी रैम + 64 जीबी, 6 जीबी रैम/128 जीबी और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर क्रमश: 2,000 रुपये, 6,000 रुपये और 8,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।
 

Flipkart, Mi.com पर Xiaomi स्मार्टफोन पर ऑफर्स

फ्लिपकार्ट पर रेडमी 7ए की फ्लैश सेल 24 जुलाई दोपहर 12 बजे होगी। रेडमी नोट 7 प्रो मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट दोनों ही प्लेटफॉर्म पर ओपन सेल में बेचा जा रहा है। रेडमी वाई2 और रेडमी गो स्मार्टफोन की कीमत में भी कटौती की गई है। मी बैंड एचआरएक्स 999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। Mi TV 4 Pro को 12,499 रुपये और मी टीवी 4ए प्रो 43 इंच 21,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। सभी डील्स को फ्लिपकार्ट पर बने पेज़ पर जाकर देखा जा सकता है।

अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट की गई ज्यादातर डील्स मी डॉट कॉम पर भी लिस्ट है। इन सभी डील्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बने मी टर्न 5 पेज़ पर जाकर देखा जा सकता है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट, फ्लाइट बुकिंग पर 555 रुपये का पेटीएम कैशबैक भी है। मी डॉट कॉम पर दोपहर 4 बजे और शाम 6 बजे 5 रुपये वाली फ्लैश सेल शुरू होगी।

5 रुपये वाली सेल में दोपहर 4 बजे दो प्रोडक्ट लिस्ट हैं, एक तो रेडमी नोट 7 प्रो और दूसरा मी लगेज। शाम 6 बजे वाली सेल में रेडमी वाई3 और मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (32 इंच) को लिस्ट किया गया है। कल दोपहर 4 बजे रेडमी गो और मी लगेज और शाम 6 बजे वाली सेल में मी होम सिक्योरिटी कैमरा और मी बैकपैक को लिस्ट किया गया है। हाफ प्राइस सेल की घोषणा कर दी गई है, इसमें मी साउंडबार, मी एलईडी टीवी 4सी प्रो (32 इंच) आदि को आधी कीमत में बेचा जाएगा। हाफ प्राइस सेल 25 जुलाई दोपहर 4 बजे और शाम 6 बजे मी डॉट कॉम पर आयोजित होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »