Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्च

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2019 10:49 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का सेंसर है Redmi Note 7 में
  • आज दोपहर 12 बजे है Redmi Note 7 का लॉन्च इवेंट
  • Redmi Note 7 Pro हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्च

Redmi Note 7 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। रेडमी नोट 7 के साथ चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi अपने Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। Redmi Note 7 की अहम खासियत की बात करें तो यह फोन 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। तो वहीं दूसरी तरफ Redmi Note 7 Pro को 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर के साथ उतारा जा सकता है।

याद करा दें कि Xiaomi ने पिछले महीने चीन में Redmi Note 7 को लॉन्च किया था। Flipkart और Xiaomi ने अपनी वेबसाइट Mi.com पर भी रेडमी नोट 7 के लिए एक माइक्रोसाइट भी बनाई है। फोन ग्रेडिएंट रिफ्लेक्टिव ग्लास डिजाइन और स्प्लैश प्रोटेक्शन से लैस होगा। हाल ही में सामने एक टीज़र से इस बात का भी संकेत मिला था कि Redmi Note 7 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
 

Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत (संभावित)

भारतीय बाजार में रेडमी नोट 7 की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठना अभी बाकी है, लेकिन चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,600 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,800 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,900 रुपये) है। स्मार्टफोन ट्विलाइट गोल्ड, ब्लू और ब्राइट ब्लैक रंग में आता है।

Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन उम्मीद है कि स्मार्टफोन की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपये) हो सकती है। पिछले सप्ताह Redmi ब्रांड के प्रेसिडेंट लू विबिंग ने ने इशारों में इस फोन की कीमत की जानकारी दे दी थी। विबिंग ने बताया था कि Redmi Note 7 Pro को मार्केट में करीब 2,000 चीनी युआन (करीब 21,300 रुपये) के दाम में लाया जाएगा। हाल ही में लीक हुए प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात का संकेत मिला था कि Redmi Note 7 के ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरिएंट तो वहीं रेडमी नोट 7 प्रो को ब्लैक, ग्रेडिएंट ब्लू और ग्रेडिएंट रेड रंग में उतारा जाएगा।
 

Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

शाओमी ने रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन के फीचर्स से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन यह कंफर्म है कि हैंडसेट के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  2. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  3. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.