Redmi Note 7 Pro आज फिर होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, मिलेंगे ये ऑफर्स

Redmi Note 7 Pro Sale: रेडमी नोट 7 प्रो आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जानें ऑफर्स के बारे में।

Redmi Note 7 Pro आज फिर होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, मिलेंगे ये ऑफर्स

Redmi Note 7 Pro Sale: रेडमी नोट 7 प्रो की बिक्री आज फिर

ख़ास बातें
  • Flipkart, Mi.com पर होगी Redmi Note 7 Pro की बिक्री
  • '48 Megapixel Camera' वाला स्मार्टफोन है Redmi Note 7 Pro
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 7 प्रो
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे Redmi Note 7 Pro की सेल शुरू होगी। हो सकता है कि Redmi Note 7 Pro कुछ ही सेकेंड में ऑउट ऑफ स्टॉक हो जाए तो ऐसे में सलाह दी जाती है कि पेमेंट और अन्य जरूरी डिटेल्स पहले ही सेव कर लें। Redmi Note 7 Pro की खासियतों की अगर बात करें तो इसमें दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। Xiaomi ने हाल ही में रेडमी नोट 7 प्रो का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। नया वेरिएंट 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। नए वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है।
 

Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। Redmi Note 7 Pro के इस मॉडल की बिक्री भारत में कल यानी 4 जुलाई को होगी। Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) नेपट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में मिलता है।


रेडमी नोट 7 प्रो के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो जियो की ओर से 198 रुपये या उससे अधिक के रीचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट मिलेगा। टेलीकॉम कंपनी Airtel की तरफ से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगा। Mi.com पर मी एक्सचेंज प्लान और जेस्ट मनी की ओर से 3 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी।
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।
 

Redmi Note 7 Pro कैमरा

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »