Redmi Note 7 को बेहतर फोटोग्राफी के लिए मिला नया अपडेट: रिपोर्ट

Redmi Note 7 को अहम सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

Redmi Note 7 को बेहतर फोटोग्राफी के लिए मिला नया अपडेट: रिपोर्ट

Redmi Note 7 को बेहतर फोटोग्राफी के लिए मिला नया अपडेट: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 को मिला नाइट मोड
  • Redmi Note 7 की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये
  • लेटेस्ट MIUI अपडेट फरवरी 2019 सिक्योरिटी पैच पर चलता है
विज्ञापन
Xiaomi ने पिछले माह Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन के हार्डवेयर एक दूसरे से अलग हैं। लेकिन कंपनी ने अपने Redmi Note 7 में लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइट मोड जैसा अहम सॉफ्टवेयर फीचर नहीं दिया था जो कि Redmi Note 7 Pro में  मौजूद है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट की अनुसार, रेडमी नोट 7 यूज़र का इंतज़ार खत्म हो गया है क्योंकि Xiaomi ने हैंडसेट के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। कहा जा रहा है कि नया मीयूआई (MIUI) ग्लोबल स्टेबल अपडेट Redmi Note 7 के कैमरा यूआई होमपेज में नाइट मोड को जोड़ेगा। नए सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 10.2.7.0 (PFGINXM) है।
 
2dc5e0p4

Redmi Note 7 को मिला लो-लाइट मोड

तस्वीर में दिख रहे चेंजलॉग को देखने से इस बात का पता चला है कि सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ Redmi Note 7 के लिए “लो-लाइट मोड” को जारी किया गया है। अपडेट का फाइल साइज़ 505 एमबी है और यह हैंडसेट अब भी फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पर चलता है।

लेटेस्ट मीयूआई ग्लोबल स्टेबल अपडेट को सबसे पहले एक Redmi Note 7 यूज़र ने स्पॉट किया जिसने आधिकारिक मीकम्युनिटी फोरम पर स्क्रीनशॉट को साझा किया। गौर करने वाली बात यह है कि रेडमी नोट 7 के भारतीय वेरिएंट को यह अहम अपडेट प्राप्त हुआ है। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि अपडेट को बैच बनाकर जारी किया जा रहा है या फिर सिंगल बैच बनाकर रोल आउट किया गया है।
 

Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है, इसके अलावा आपको फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम (हाइब्रिड) सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 5 और इंफ्रेड सपोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। याद करा दें कि चीन में उतारे गए रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

रेडमी नोट 7 का कैमरा ऐप बेहतर पोर्टेट मोड, स्मार्ट ब्यूटी फीचर और सीन रिकग्निशन सपोर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है। सॉफ्टेवयर की बात करें तो Redmi Note 7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 7, Night Mode, MIUI Global Stable Update, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »