Redmi Note 7 Pro का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह जानकारी Redmi India के ट्विटर अकाउंट से दी गई है।

Redmi Note 7 Pro का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

Redmi Note 7 Pro के नए वेरिएंट की पहली सेल बुधवार (3 जुलाई) को

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है Redmi Note 7 Pro
  • Redmi Note 7 Pro में डुअल कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है रेडमी नोट 7 प्रो में
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर इस संबंध में जानकारी दी है। नया वेरिएंट 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। याद रहे कि मार्केट में Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट पहले से उपलब्ध हैं। ये वेरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro के 6 जीबी रैम वेरिएंट की ओपन सेल शुरू की थी।
 

Redmi Note 7 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत

रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह जानकारी Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी। Redmi India ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इन्हीं बातों को दोहराया। हैंडसेट की सेल बुधवार को दोपहर 12 बजे Mi.com और Flipkart पर शुरू होगी।

याद रहे कि Redmi Note 7 Pro को भारतीय मार्केट में फरवरी महीने में उतारा गया था। शुरुआत में इसके सिर्फ दो वेरिएंट थे। 13,999 रुपये में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 16,999 रुपये में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट नेपट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में मिलते हैं।
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रैम और स्टोरेज के अलावा रेडमी नोट 7 प्रो के तीनों ही वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। रेडमी नोट 7 प्रो “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के तीन विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »