Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 7 के लॉन्च इवेंट में चीनी कंपनी Xiaomi ने ऐलान किया था कि 48 मेगापिक्सल Sony IMX86 सेंसर से लैस Redmi Note 7 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जनवरी 2019 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro लॉन्च से बहुत दूर नहीं
  • Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी

Redmi Note 7 Pro में होगा 48 मेगापिक्सल सेंसर

Redmi Note 7 के लॉन्च इवेंट में चीनी कंपनी Xiaomi ने ऐलान किया था कि 48 मेगापिक्सल Sony IMX86 सेंसर से लैस Redmi Note 7 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। अब ग्राहकों को मूड भांपने के लिए नए रेडमी सब-ब्रांड के प्रमुख लू विबिंग ने सोशल मीडिया पर पूछा कि प्रशंसकों को रेडमी नोट 7 प्रो से क्या-क्या उम्मीदें हैं। इस सवाल के जवाब में एक यूज़र ने कहा कि Xiaomi को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की छुट्टी कर देनी चाहिए। इसकी जगह 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के बारे में विचार करना चाहिए। इस कमेंट को सीईओ ली जून द्वारा रीपोस्ट किया गया जो एक तरह से Redmi Note 7 Pro को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ लाए जाने की ओर इशारा है।

जैसा कि हमने आपको बताया, रेडमी ब्रांड के प्रमुख ने Weibo पर पूछा कि यूज़र को Redmi Note 7 Pro से क्या उम्मीदें हैं। इसके जवाब में एक यूज़र ने 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की छुट्टी करके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लाने का सुझाव दिया था। इस पोस्ट को शाओमी के सीईओ ली जून द्वारा पसंद किया गया। ली जून ने इस पोस्ट को वीबो पर रीपोस्ट किया और साथ लू विबिंग को टैग भी किया। ऐसा लगता है कि Redmi Note 7 Pro का 3 जीबी रैम वेरिएंट नहीं होगा।

याद रहे कि हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 7 के रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हैं- 3 जीबी रैम+ 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। जून ने कहा कि 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज या 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज अच्छा विकल्प होगा। यह एक तरह से रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की ओर इशारा है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी। Redmi Note 7 Pro में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। जबकि रेडमी नोट 7 हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। यह 4000 एमएएच बैटरी और क्विक चार्ज 4 के साथ आएगा।


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  3. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  6. ईरान में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अमेरिका से फंड का इंतजार
  7. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.